ठंड से थोड़ी राहत: तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी - छ्त्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों का तापमान.
![ठंड से थोड़ी राहत: तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी today weather in chhattisgarh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10565127-thumbnail-3x2-s.jpg)
छत्तीसगढ़ का मौसम
रायपुर: राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है. वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. प्रदेश का जशपुर शहर सबसे ठंडा है. यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना जताई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 29°C | 12°C |
बिलासपुर | 29°C | 13°C |
दुर्ग | 29°C | 12°C |
अंबिकापुर | 26°C | 11°C |
कोरबा | 29°C | 13°C |
बस्तर | 29°C | 11°C |
रायगढ़ | 29°C | 13°C |
बलौदाबाजार | 29°C | 12°C |
राजनांदगांव | 29°C | 12°C |
जशपुर | 25°C | 09°C |
धमतरी | 29°C | 12°C |
महासमुंद | 29°C | 12°C |
Last Updated : Feb 10, 2021, 3:36 PM IST