छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

खेल दिवस पर संगोष्ठी और खेल प्रतियोगिता का आयोजन

नारायणपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इंडोर स्टेडियम में वीरेंद्र खेल संगोष्ठी और सद्भावना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए.

By

Published : Aug 29, 2019, 11:58 PM IST

नारायणपुर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

नारायणपुर: हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. इसी क्रम में जिले के इंडोर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मेजर ध्यानचंद की याद में वीरेंद्र खेल संगोष्ठी और सद्भावना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास टोपनो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी रूचि रखनी चाहिए. इससे व्यक्ति के मन में टीम भावना आती है, वहीं शारीरिक व्यायाम भी होता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details