मुंगेली: छत्तीसगढ़ में हो रही धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल स्वंय ही प्रदेश के दौरे पर निकल चुके हैं. इसी कड़ी में सीएस आरपी मंडल ने मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया.
मुंगेली: मुख्य सचिव आरपी मंडल ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण - आरपी मंडल
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल सोमवार को हेलीकॉप्टर से प्रदेश के अलग-अलग जिले के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर निकले हुए थे. इस दौरान मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया.
![मुंगेली: मुख्य सचिव आरपी मंडल ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5322698-thumbnail-3x2-hhh.jpg)
धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
मुख्य सचिव आरपी मंडल सोमवार को हेलीकॉप्टर से प्रदेश के अलग-अलग जिले के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर निकले हुए थे. इस दौरान मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मुंगेली जिले के पंडरभट्ठा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. मुख्य सचिव आरपी मंडल ने पंडरभट्ठा में धान बेचने आए किसानों से मिलकर उनकी परेशानियों और धान खरीदी से जुड़े मामलों पर आने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा भी की. वहीं मौके पर उपस्थित जिले के कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारियों को किसानों की समस्याओं पर नजर रखने और उनके निराकरण के निर्देश भी दिए.
इतिहास नहीं जानते तो इतिहास कैसे बनाओगे
मुख्य सचिव आरपी मंडल के मुंगेली दौरे के दौरान उनके साथ प्रदेश के खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह एवं मार्कफेड प्रबंधक शम्मी आबिदी मौजूद रहे. इस दौरान कमलप्रीत सिंह ने पंढरभट्ठा खरीदी केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी के संबंध में उन्होंने पिछले वर्ष खरीदे गए धान के बारे में पूछा जिस पर सही जवाब नहीं मिलने पर कमलप्रीत सिंह ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि जब इतिहास नहीं जानते तो फिर इतिहास कैसे बनाओगे?