महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव आज पूरा होने वाला है. इसके ठीक पहले जेसीसी(जे) पार्षद राशि त्रिभुवन महिलांग ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. वहीं कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए राशि त्रिभुवन महिलांग को आवेदन कराया गया है.
जेसीसीजे पार्षद राशि त्रिभुवन महिलांग ने थामा कांग्रेस का हाथ, अध्यक्ष पद के दिया आवेदन - Mahasamund latest news
जेसीसी(जे) से पार्षद राशि त्रिभुवन महिलांग कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए राशि को आवेदन कराया है.
जेसीसी(जे) की पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ
राशि महिलांग का कहना है कि उनका उद्देश्य सबसे पहले शहर का विकास करना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जिससे हाथ मिलाकर चलने पर हमारे शहर का विकास बहुत ज्यादा हो सकता है. यहां विधायक भी कांग्रेस के हैं जिनका सपोर्ट होने से शहर को बहुत सारी चीजें और बदलाव मिल सकते हैं. वहीं कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस का ही होगा.