महासमुंद:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा का जनजागरूकता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है. जिले में इसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही ने प्रेसवार्ता लेकर की. पाणिग्रही ने पत्रकारों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 3 चरणों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पहले कड़ी में मीडिया से प्रेसवार्ता लेकर, दूसरी कड़ी में बूथ लेवल से लेकर मंडल क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को जागरूक करेंगे और तीसरे और आखिरी चरण में राष्ट्रीय स्तर के नेता, शरणार्थियों से मुलाकात कर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री को इस कानून को लागू करने के लिए धन्यवाद पत्र भेजेंगे.
महासमुंद: नागरिकता कानून को लेकर भाजपा ने चलाया जनजागरूकता अभियान - नागरिकता कानून
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनजागरूकता अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत भाजपा लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जागरुक करेगी.

CAA पर बीजेपी का जागरुकता अभियान
भाजपा ने चलाया जनजागरूकता अभियान
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही का कहना है कि विपक्ष दलों की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रम फैला कर देश के कई हिस्सों में अहिंसा फैलाई जा रही है, उसे रोकने और नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए, भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत कर रही है.
Last Updated : Jan 7, 2020, 10:41 PM IST