कोरिया:केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह खोंगापानी नगर पंचायत में आयोजित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
कोरिया: नगर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह - koriya latest news
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह कोरिया के खोंगापानी में नगर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं.
![कोरिया: नगर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह Union minister involved in the program](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5771299-thumbnail-3x2-img.jpg)
इस दौरान रेणुका सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. रेणुका सिंह ने कहा 'कांग्रेस के लोगों ने एक सर्वे कराया कि नगरीय निकाय में क्या परिणाम रहेगा. इसमें सर्वे का रिपोर्ट आया कि जनता कांग्रेस की सरकार से नाखुश है. लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताना चाहते हैं. इस कारण इन लोगों ने जो प्रत्यक्ष प्रणाली से अध्यक्ष का चुनाव होता था, महापौर का चुनाव होता था. उस पर प्रतिबंध लगाया और पार्षद ही अध्यक्ष चुनेगा ऐसा चुनाव कराया. इसमें जमकर प्रशासन का उपयोग किया गया. लोगों के अंदर डर पैदा किया गया. कांग्रेस ने अधिकारियों को पार्षदों को जिताने का टारगेट दिया था, पैसे का टारगेट दिया था. इस कारण कांग्रेस चुनाव जीती है. लेकिन जनता हमारे साथ है.'