छत्तीसगढ़

chhattisgarh

यहां 'एस्ट्रोनॉट' बने रिद्धि-सिद्धि संग गणेश, फहराया तिरंगा

By

Published : Sep 8, 2019, 5:43 PM IST

Updated : Sep 9, 2019, 9:42 PM IST

मनेन्द्रगढ़ के श्रीराम मंदिर मैदान में जय भोले सेवा समिति ने चंद्रयान-2 की तर्ज पर गणपति और रिद्धि-सिद्धि को अंतरिक्ष यात्रियों की तरह प्रदर्शित किया गया है.

यहां गणपति और रिद्धि-सिद्धि बने हैं अंतरिक्ष यात्री

कोरिया:हाल ही में 22 जुलाई को देश में चंद्रयान-2 को लॉन्च कर चांद पर भेजा गया. इसके बाद से पूरे देश में अलग ही उत्साह और खुशी का माहौल है. इसी खुशी और गर्व की बात को लेकर जिले के मनेन्द्रगढ़ में गणेश उत्सव पर गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि की मनमोहक प्रतिमा रखी गई है. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

एस्ट्रोनॉट बने भगवान गणेश

मनेन्द्रगढ़ में लगभग 100 से ज्यादा जगहों पर भगवान श्री गणेश की अलग-अलग भाव-भंगिमा को प्रस्तुत करती हुई प्रतिमा की स्थापना की गई है, लेकिन इन सबके बीच श्रीराम मंदिर मैदान में जय भोले सेवा समिति की बैठाई गई गणेश प्रतिमा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

चंद्रयान-2 की तर्ज पर श्रीगणेश
इस गणेश पंडाल में चंद्रयान-2 की तर्ज पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसमें विघ्नहर्ता श्रीगणेश और रिद्धि-सिद्धि को चंद्रमा पर उतरने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की तरह प्रदर्शित किया गया है.
खास बात यह है कि पूजा पंडाल में चंद्रयान-2 की अनुकृति बनाई गई है, जिसे देखने न केवल शहर के बल्कि दूरदराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

पढ़ें- सिंहदेव ने मेकाहारा को दी आर सिस्टम की सौगात, अब 1 घंटे में होगा 100 से ज्यादा एक्स-रे

देश के वैज्ञानिकों के कार्य को सराहा
समिति के सदस्य चंद्रयान-2 की तर्ज पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर ये संदेश देना चाहते हैं कि, 'यह मिशन जरूर सफल होगा क्योंकि 'सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसलों में जान होती है. पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है.'

समिति के लोगों का कहना है कि, 'देश के वैज्ञानिकों ने इसके लिए दिन-रात मेहनत की है, जो जरूर सफल होगा.'

Last Updated : Sep 9, 2019, 9:42 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details