छत्तीसगढ़

chhattisgarh

चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च से बढ़ा भारत का गौरव, कोरबा में खुशी की लहर

By

Published : Jul 22, 2019, 10:02 PM IST

चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर आम जनता ने जाहिर की खुशी, लोगों ने वैज्ञानिकों का आभार जताया.

कोरबा में खुशी की लहर

कोरबा :चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर आम जनता ने जाहिर की खुशी, लोगों ने वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद कहा और आगे इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी.

कोरबा में खुशी की लहर

इसरो का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन

चंद्रयान-2 इसरो का सबसे जटिल और अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माना जा रहा है. इसरो प्रमुख के. सिवन के मुताबिक वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चन्द्रयान-2 के लैंडर को उतारेंगे. यहां अब तक कोई देश नहीं गया है. इस मिशन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनेगा. इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन चांद की सतह पर पहुंच चुके हैं.

देशभर में खुशियों की लहर

भारत ने चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया और लॉन्च के वक्त देशभर ने अपनी नजर टीवी स्क्रीन पर जमाये रखा. इस सफलता को जीवंत देखा, यह सभी के लिए बेहद गर्व का क्षण है. लोगों ने भारत की विश्व में बढ़ती ताकत को भी सराहा और इस सफल लॉन्च को गौरवशालीक्षण बताते हुए जनता ने ऐसे ही सफल काम करने की शुभकामनाए दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details