छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

कांग्रेस संगठन में पदाधिकारियों की नवनियुक्तियां, राज मरकाम बने प्रदेश सचिव - महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की अनुशंसा पर प्रदेश पदाधिकारियों की नवनियुक्तियां की गई है. जिसमें राज मरकाम को पीसीसी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनाया गया.

new-appointments-of-officials-made
पदाधिकारियों की नवनियुक्तियां

By

Published : May 22, 2020, 2:06 AM IST

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता सहरावत और फूलोदेवी नेताम के आदेशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की नवनियुक्तियां की गई है. ये नियुक्तियां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की अनुशंसा पर की गई है. जिसमें प्रदेश कांग्रस के 2 प्रदेश उपाध्यक्ष और 10 प्रदेश महासचिव सहित 28 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं.

इन नवनियुक्ति में फरसगांव के राज मरकाम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. मरकाम से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने की अपेक्षा की है. उनके प्रदेश सचिव बनने पर पार्टी सहित क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं, उनके शुभचिंतकों में खुशी का महौल है.

पढ़ें- बस्तर में नक्सलियों के पहले बम ब्लास्ट के गवाह गिरिजाशंकर, जिनकी बातें सिहरा देंगी


नवनियुक्ति पदाधिकारी

  • प्रदेश उपाध्यक्ष- हेमा देशमुख, दुकली बाई तांडी.
  • प्रदेश महासचिव-वंदना राजपूत, सुधा सरोज, शारदा साहू, डोमेश्ववरी वर्मा, अपर्णा फ्रांसीस, शिल्पी तिवारी, क्रांति बंजारे, अन्नू पांडे, सरिता शर्मा, विभा साहू.
  • प्रदेश सचिव- राज मरकाम, अपर्णा संचेती, उषा राठौर, अन्नू टण्डन, गंगा यादव, कार्तिका सिंह भुवाल, डॉ करुणा कुर्रे, राजेश्वरी चंदाने, हमीदा खान, खुशबू केडिया, राहत परवीन, राखी लोखंडे, राजेश्वरी चंद्रा, हेमलता सेन, कुसुम दुबे, अम्बालिका साहू, मन्दाकिनी साहू, पिंकी बाघ, प्रेरणा साहू, शेख रजिया, अंजना भट्टाचार्य, रेहाना नियाजी, खैरून निशा, अर्चना दुबे, छन्दाश्री, मुस्कान परवीन, प्रिती वैष्णव, उषा श्रीवास को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details