छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

कांकेर: अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांकेर की महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महिला पुलिसकर्मियों की समस्या भी सुनीं

By

Published : Mar 8, 2020, 6:15 PM IST

Updated : Mar 8, 2020, 7:06 PM IST

Women Policemen honored on International Women's Day
महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

कांकेर: विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से बेहतर कार्य करने वाले महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महिला पुलिसकर्मियों की समस्या भी सुनी, कार्यक्रम में ऐसा भी पल आया जब अपनी तकलीफ बताते महिला पुलिसकर्मियों की आंखे भर आईं. महिलाओं की समस्या को सुनने के बाद एसपी ने हर मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों की समस्या सुनने और उसके निराकरण का निर्देश दिया है.

महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

जिले में पहली बार ऐसा हुआ जब विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मियों के बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है, इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महिला पुलिस कर्मियों के बेहतर कार्य की प्रसंशा की.

11 महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

एसपी ने सप्ताह के हर मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों की समस्या सुनने की बात कही है. पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले 11 महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया, जिसमे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि 'पुलिसिंग में महिला पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही है.' इस मौके पर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की सभी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया.

Last Updated : Mar 8, 2020, 7:06 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details