छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

जांजगीर-चांपा : कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सिंहदेव ने मांगे वोट, मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज के समर्थन के लिए सिंहदेव जांजगीर-चांपा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जन घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए महिलाओं को दिए जाने वाले आरक्षण की जानकारी दी.

By

Published : Apr 2, 2019, 9:48 PM IST

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सिंहदेव ने मांगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सिंहदेव ने मांगे वोट
जांजगीर-चांपा : स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को जांजगीर प्रवास पर रहे. जहां उन्होंने लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज के समर्थन के लिए जिले के बिर्रा के दशहरा मैदान पहुंचे. जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.


मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. साथ ही साथ केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण आगामी चुनाव में रिजर्व करने की भी बात कही. वहीं जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की बात कही.


वहीं सिंह देव के आगमन पर कार्यकर्ता काफी उत्सुक थे. इस दौरान उन्होंने स्वागत जोर शोर से स्वागत किया इस दौरान उन्होने स्वागत करने से मना किया और कहा कि चुनावी खर्चे में जुड़ जाएगा.


ABOUT THE AUTHOR

...view details