छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

जांजगीर नैला में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, बुनियादी चीजों के लिए तरस रही जनता - छत्तीसगढ़ 22वां स्थापना दिवस

छत्तीसगढ़ 22वां स्थापना दिवस मना रहा है. छत्तीसगढ़ बनने से पहले ही कई जगहों को नगरपालिका का दर्जा मिला.उन्हीं में से एक नगर पालिका है जांजगीर नैला.जिसे नगर पालिका बनें 52 साल हो गए हैं. लेकिन इन 52 सालों में नगर पालिका अपनी मूलभूत सुविधाओं को नहीं जुटा पाई है. जिसके कारण आज भी शहर अव्यवस्थित है.

जांजगीर नैला में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, बुनियादी चीजों के लिए तरस रही जनता
जांजगीर नैला में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, बुनियादी चीजों के लिए तरस रही जनता

By

Published : Nov 2, 2022, 2:06 PM IST

Updated : Nov 2, 2022, 4:46 PM IST

जांजगीर चांपा :1 नवंबर राज्य स्थापना के अवसर पर पूरे राज्य में राज्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. लेकिन जांजगीर नैला नगर पालिका के लिए आज का दिन और भी उत्साह वाला दिन है. क्योंकि आज के दिन ही 1970 में नगर पालिका जांजगीर नैला का स्थापना दिवस भी है.जांजगीर नैला नगर पालिका के 52 वर्ष होने पर क्या बदलाव आया जानते हैं.

जांजगीर नैला में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, बुनियादी चीजों के लिए तरस रही जनता

क्या है पहले नगर पालिका अध्यक्ष का कहना :वैसे तो 1 नवंबर जांजगीर नैला नगर पालिका के लिए विशेष दिन के रूप में जाना जाता है. 1 नवंबर 1970 को नगर पालिका जांजगीर नैला की स्थापना हुई थी और नैला ग्राम पंचायत और जांजगीर ग्राम पंचायत को मिलाकर नगर पालिका बनाई गई (Janjgir Naila nagar palika ) थी. 1970 से 1978 तक यहां मनोनित और प्रशासक ही नियुक्त हुए 1978 में पहली बार चुनाव हुआ. जिसमें रघुराज प्रसाद पांडे अध्यक्ष चुने गए. रघुराज पांडे ने उस समय के जांजगीर नैला नगर पालिका की बजट और समस्याओं के विषय में बताया.उन्होंने कहा कि '' उस समय मात्र 80 हजार रुपए ही बजट में प्रावधान था. राज्य सरकार से नगर विकास के लिए कोई राशि नही मिलती थी .इसके बाद भी अपने समय की सफाई व्यवस्था से रघुराज पांडे संतुष्ट नजर आए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद से नगर विकास के लिए करोड़ों रुपए आ रहे हैं. लेकिन उस राशि का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है. नगर आज भी अव्यवस्थित है. न पानी निकासी की व्यवस्था है,न पेय जल और न ही सड़क के व्यवस्था सुधारी है. नगर विकास के लिए न ही अधिकारियों की सोच अच्छी है और न ही जन प्रतिनिधियों का विजन है. जिसके कारण जांजगीर जिला मुख्यालय होने के बाद भी आभाव से जूझ रहा (no basic facilities in Janjgir Naila ) है.''


वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष की अपनी सोच : नगर पालिका के 25वें अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने राज्य स्थापना और जांजगीर नैला नगर पालिका परिषद की स्थापना दिवस की नगर वासियों को बधाई देते हुए बताया कि ''नगर पालिका नैला जांजगीर की स्थापना 1 नवंबर को 52 साल पूरा हो गया है.उन्होंने जांजगीर नैला नगर पालिका के स्थापना के दौरान बजट और अब की बजट की तुलना करते हुए नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों की समस्याओं को गिनाया.उन्होंने कहा की उन्हें 25वें अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका मिला. लेकिन 2 साल कोरोना के कारण नगर के विकास नही हो सका.अब काम करने का मौका मिला है ,उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए काम को गिनाते हुए कहा कि '' पूर्व में भी कई अध्यक्ष और पार्षद चुनकर आए लेकिन उनका काम नहीं दिख रहा है.अब नगर को व्यवस्थित करने के लिए बिजली,पानी,नाली और मूलभूत सुविधाओंं पर ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले समय में जांजगीर नैला नगर पालिका जिला मुख्यलाय के अनुरूप दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नगर विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कमी नही है ,अपने कार्यकाल में जांजगीर नैला नगर पालिका को स्वच्छ,और सुंदर बनाने का दावा किया.''

क्या है नगर की परेशानी : नगर पालिका के स्थापना के बाद भी अभी नगर में सड़क ,पेय जल और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं का अंबार है,नगर के 25 वार्डो में अभी भी बेतरतीब बसाहट होने से लोगों की चिंता बढ़ रही है.नगर वासियों ने नगर के समुचित विकास के लिए सभी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को एक मत होकर नगर के विकास में एक राय होने की मांग कर रहे हैं. नगर पालिका का आमदनी बढ़ाने के लिए नगर के अंदर खाली जमीन में कंपोजिट बिल्डिंग और बेरोजगारी को रोजगार मुहैया कराने के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण करने की मांग कर रहे हैं.



जांजगीर नैला नगर पालिका स्थापना के 52 साल पूरा होने के बाद जनसंख्या में वृद्धि हुई है. वहीं आर्थिक रूप से भी नगर पालिका संपन्न हुआ है. राज्य सरकार ने भी नगर विकास के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. इसके बाद भी मूलभूत समस्याओं ने नगर के लोग जूझ रहे हैं. चमचमाती सड़क, पेय जल की व्यवस्था के साथ गंदा पानी निकासी के लिए नाली जैसी मूलभूत समस्या के निराकरण पर ही लोगों का ध्यान बंटा हुआ है. लोग इन समस्याओं के निराकरण को ही नगर के लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं.

Last Updated : Nov 2, 2022, 4:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details