छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

जनता के आक्रोश का सामना कांग्रेस को करना पड़ेगा :अभिषेक सिंह

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जांजगीर पहुंचे . बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी पहुंचे. पत्रकारों से बात करते समय अभिषेक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

By

Published : Oct 1, 2019, 8:03 AM IST

भिषेक सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जांजगीर पहुंचे

जांजगीर-चांपा: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे. इस साल के अंत तक होने वाले सांगठनिक चुनाव की तैयारी को लेकर अभिषेक सिंह जिले के दौरे पर हैं. कार्यकर्ताओं की बैठक में अभिषेक सिंह के पहुंचने से जिला भाजपा के बीच एकजुटता नजर आई.

अभिषेक का भाषण

पढ़ें : धमतरी : लखमा के सामने ही भिड़े कांग्रेसी, मंत्री ने दी चेतावनी

अभिषेक सिंह ने सरकार पर किया हमला
अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए राशन कार्ड में केवल अपना फोटो चिपकाने के लिए आम लोगों को दर दर भटकने पर मजबूर किया है. किसानों की समस्या आज भी वहीं की वहीं है. सरकार असली मुद्दों से भटक रही है. नगरीय निकाय चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना कांग्रेस को करना पड़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details