छत्तीसगढ़

chhattisgarh

गरियाबंद: कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

By

Published : Jan 19, 2021, 12:38 PM IST

गरियाबंद में कलेक्टर ने देर रात कुंडल भाटा धान संग्रहण केंद्र और बैलर धान खरीदी केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर के अचानक आने से यहां हड़कंप मच गया.

surprise inspection of paddy procurement centers
धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

गरियाबंद: कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ ने सोमवार को धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने चौकीदारों की संख्या भी गिनी, साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

देर रात 9:30 बजे के करीब कलेक्टर निलेशकुमार और जिला पंचायत सीईओ कुंडल भाटा धान संग्रहण केंद्र पहुंचे. यहां अधिकारियों ने धान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की. साथ ही धान खरीदी केंद्र में रोशनी की व्यवस्था करने समते जरूरी निर्देश दिए. इसके बाद कलेक्टर बैलर धान खरीदी केंद्र पहुंचे. यहां का भी उन्होंने जायजा लिया.

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 18 जनवरी तक 78.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

कर्मचारियों से पूछा यह सवाल

समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही धान में गड़बड़ी की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने केंद्रों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम कुंडलभाठा संग्रहण केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने बेलर धान खरीदी केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों से खरीदी को लेकर जानकारी ली. उन्होंने पूछा कि खरीदी केंद्र में कितने किसानों का पंजीयन हुआ है? कितने किसानों ने धान बेचा है और कितने बचे हैं? साथ ही और खरीदी किए जाने पर धान को रखने की जगह की जानकारी भी ली गई.

स्टाफ की ली जानकारी

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में स्टाफ की व्यवस्था की भी जानकारी ली. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, खाद्य अधिकरी हुलेस डड़सेना और DMO अमित चंद्रकार भी कलेक्टर के साथ मौजूद रहे.

पढ़ें: बेमेतरा जिले में अब तक सिर्फ 32 फीसदी धान का उठाव

धान खरीदी का 50वां दिन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज 50वां दिन है. धान खरीदी के लिए अब सिर्फ 12 दिन ही बचे हैं. ऐसे में बिचौलिए सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है. जिल में 18 जनवरी तक 2 लाख 75 हजार 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details