छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

नेक पहल: कोरोना से बचाव के लिए महिलाएं कर रहीं मास्क तैयार - durg news

भिलाई नगर निगम ने कोरोना वायरस से बचाव और जिले में मास्क की कमी को देखते हुए महिलाओं को मास्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी है. शैलपुत्री महिला समूह मास्क तैयार कर रहा है, ताकि जिले में मास्क की कमी को पूरा किया जा सके.

mahila swashayta group prepared mask
महिला स्व सहायता समूह कर रही मास्क तैयार

By

Published : Mar 27, 2020, 10:13 PM IST

दुर्ग : जिले में मास्क के कमी को पूरा करने के लिए भिलाई नगर निगम ने एक पहल की है. कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए महिला स्वसहायता समूह की मदद से मास्क तैयार कराया जा रहा है, जिससे मास्क की कमी को पूरा किया जा सके. ये मास्क स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में ही बनाकर निगम को सप्लाई कर रही हैं.

मास्क बनाने में जुटीं महिलाएं

भिलाई नगर निगम क्षेत्र के मेडिकल दुकानों में अब न मास्क बचे हैं और न ही सैनिटाइजर, लोग महंगे मास्क खरीदने को मजबूर हैं. लेकिन निगम प्रशासन अपने सफाई कर्मचारियों और जिला प्रशासन की मदद करने के लिए रामनगर के महिला स्व सहायता समूह की मदद से मास्क तैयार करवा रहा है.

रोजाना 500 से 600 मास्क किया जा रहा तैयार

शैलपुत्री महिला समूह के महिलाओं ने दिन-रात एक कर देश फैले कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ाई लड़ने में अपना योगदान दे रही हैं. उन्होंने बताया कि समूह की 15 महिलाएं रोजना 500 से 600 मास्क तैयार कर निगम को मुहैया करा रही है. निगम रोजना मास्क बनाने के लिए उन्हें कपड़ा देता है जिससे महिलाएं मास्क का रुप देकर डेटॉल से सेनेटाइज करती हैं.

फ्रंटलाइन कर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता

नगर निगम के कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि महिला समूह ने जो मास्क तैयार किया है उसकी कीमत मेडिकल स्टोर में मिलने वाले मास्क से बहुत कम है. कपड़े के मास्क की कीमत लगभग 8 रुपए है. उन्होंने बताया कि अब तक महिला समूह ने लगभग 2500 मास्क तैयार किया है, जिसे सबसे पहले पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रशासनिक अमले को बांटा जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details