छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

दंतेवाड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मनाया गया समर्पण दिवस - जिला अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी

दंतेवाड़ा भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया. किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा समेत कई मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए.

bjp-workers-celebrate-pandit-deendayal-upadhyay-death-anniversary-in-dantewada
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मनाया गया समर्पण दिवस

By

Published : Feb 11, 2021, 8:36 PM IST

दंतेवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान और पार्टी के लिए किए गए योगदान की कार्यकर्ताओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए.

भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली

दंतेवाड़ा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती पर भाजपा संगठन ने किया नमन

भाजपा कार्यालय से भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. दंतेवाड़ा नगर से बाइक रैली दंतेश्वरी मन्दिर दर्शन पहुंची. प्रदेश संगठन ने महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा का घोषणा की है. इस पर सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंदिर दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मनाया गया समर्पण दिवस

दंतेवाड़ा उपचुनावः सुनिए, बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी पर क्या बोले सीएम बघेल

भाजपा जिला कार्यालय में अध्यक्षों का सम्मान
महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष खिरेंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदाम भास्कर और अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है. नव मनोनित अध्यक्षों को भाजपा जिला कार्यालय में सम्मानित किया गया. नव मनोनित अध्यक्ष ने कहा कि दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को देखते हुए ही जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details