बेमेतरा: बेमेतरा कलेक्टर शिव अनन्त तायल के निवास पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर ने परिवार सहित सूखी और फूलों की होली खेल कर जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी.
कलेक्टर निवास पर होली का दिखा रंग, फाग गीतों से बांधा समां - बेमेतरा कलेक्टर शिव अनन्त तायल
बेमेतरा के कलेक्टर ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कलेक्टर ने सूखी और फूलों की होली खेली और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी.
![कलेक्टर निवास पर होली का दिखा रंग, फाग गीतों से बांधा समां कलेक्टर निवास में मनी होली](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6359957-thumbnail-3x2-gfdgh.jpg)
कलेक्टर निवास में मनी होली
कलेक्टर निवास में मनी होली
कलेक्टर तायल होली के रंग में रंगे नजर आए उन्होंने फाग गीतों पर जमकर नगाड़े बजाये. वहीं कार्यक्रम में फाग गीत की टोली ने समां बांधा. नगर में फाग गीत की टोली ब्रज की फाग गीत प्रस्तुत की, जिसमें लोग थिरकते नजर आए.
वहीं कलेक्टर तायल ने परिवार, अधिकारी और कर्मचारियों संग फूलों की होली और सूखी होली खेली. कार्यक्रम में जिले के अधिकारी कर्मचारी और पत्रकारगण शामिल हुए.