छत्तीसगढ़

chhattisgarh

टीएस सिंहदेव आखिर क्यों नहीं मनाते अपना जन्मदिन ?

By

Published : Oct 31, 2019, 7:29 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

मंत्री टीएस सिंहदेव बीते 36 सालों से अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं. हालांकि उनके समर्थक अपने तरीकों से हर साल उनका जन्मदिन मनाते है. कांग्रेस पार्टी को समर्पित ये बाबा किसी खास वजह से अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते हैं.

मंत्री टीएस सिंहदेव

सरगुजा:छत्तीसगढ़ के ये मंत्री कभी राजा की भूमिका में धीर-गंभीर नजर आते हैं, तो कभी मंत्री की जिम्मेदारी निभाते बच्चों संग मस्ती करते दिखे जाते हैं, कभी आदिवासी परंपरा में झूमते हुए मांदर बजाते हैं और नाचते हैं. 67 साल की उम्र में ये मंत्री हर किसी के साथ सेल्फी लेते भी नजर आ जाते हैं. 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे छत्तीसगढ़ के बाबा की शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि जो भी उनसे एक बार मिल लेता है उनकी सादगी का मुरीद हो जाता है.

मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिवस

आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा रियासत के राजा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव का जन्मदिन है, लेकिन वे बीते 36 साल से कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं. कहते हैं इसके पीछे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की असमय मौत होना है. जन्म से कांग्रेसी त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के 32वें जन्मदिन के दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से इंदिरा गांधी की याद में कभी भी टीएस सिंहदेव में अपना जन्मदिन नहीं मनाया.

सिंहदेव परिवार का कांग्रेस के प्रति समर्पण देखते हुए 31 अक्टूबर को टीएस सिंहदेव ने अपना जन्मदिन पर केक काटना और सेलिब्रेट करना बंद कर दिया. हालांकि उनके समर्थक अपने अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन टीएस सिंहदेव 1984 से किसी उत्सव में शरीक नहीं हुए हैं.

Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details