सरगुजा:आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा का समापन आज रविवार को अम्बिकापुर में हुआ. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी यात्रा में शामिल हुए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सिंहदेव लोगों तक तिरंगा लेकर पहुंचे. तिरंगा भेंट करने के साथ ही देश को जोड़ने का संदेश लोगों को देते रहे.
सिंहदेव बोले अब देश को विभाजनकारी शक्तियों से कराएंगे अवगत - Azadi Gaurav Yatra concludes in Ambikapur
सरगुजा में कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा संपन्न हो गया. इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब देश को विभाजनकारी शक्तियों से अवगत कराएंगे.
![सिंहदेव बोले अब देश को विभाजनकारी शक्तियों से कराएंगे अवगत Health Minister TS Singhdeo](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16102449-thumbnail-3x2-im.jpg)
यह भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन
अम्बिकापुर में आजादी गौरव यात्रा समापन:कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में लिये गए निर्णय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के पूर्व की आजादी गौरव यात्रा आज अम्बिकापुर शहर में सम्पन्न हुई. अम्बिकापुर विधानसभा में यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव कर रहे थे. बिलासपुर रोड से शहर की सीमा में प्रवेश करते रैली अस्पताल रोड, पैलेस रोड, ब्रम्ह रोड, देवीगंज रोड़ होते जयस्तंभ चौक पर संपन्न हुई.
उदयपुर में हुआ रहा निर्णय:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि "उदयपुर अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया था कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में राष्ट्र के लिये लोगों में गर्व की भावना का संचार करें. राष्ट्र को पुनः एकजुट करने के लिए प्रथम चरण में दिनांक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक विधानसभा/ लोकसभा स्तर पर 75 किमी की आजादी गौरव पदयात्रा करना है."
देश में एकता स्थापित करना उद्देश्य:सिंहदेव ने आगामी कार्यक्रम के संबंध में बताया "द्वितीय चरण में 3500 किमी की भारत जोड़ों यात्रा होगी. भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ दिनांक 7 सितंबर से होगा, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. सभी यात्रओं का उद्देश्य देशवासियों को विभाजनकारी शक्तियों से अवगत कराते हुए देश में पुनः एकता स्थापित कर उसी प्रकार से राष्ट्र का निर्माण करना है. जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने किया था."