छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By

Published : Dec 18, 2019, 2:53 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

ETV Bharat / state

भ्रष्टाचार मामले में स्वच्छता निरीक्षक उमेश मिश्रा बर्खास्त

अंबिकापुर में भ्रष्टाचार का दोषी स्वच्छता निरीक्षक उमेश मिश्रा को आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है.

स्वच्छता निरीक्षक उमेश मिश्रा को आयुक्त ने किया बर्खास्त
स्वच्छता निरीक्षक उमेश मिश्रा को आयुक्त ने किया बर्खास्त

सरगुजा:वर्तमान में भिलाई नगर निगम में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ, अंबिकापुर नगर निगम के मूल कर्मचारी उमेश कुमार मिश्रा को अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आदेश के बाद नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के जारी पत्र के बाद की गई है.

बर्खास्त
बर्खास्त

पढ़े:सरकारनामा : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कांग्रेस सरकार को दिए 10 में से 0 नंबर

दरअसल, उमेश मिश्रा जिनकी मूल पदस्थापना अंबिकापुर नगर निगम में स्वच्छता निरिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर वो दुर्ग जिले की उतई नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करते पाए गए थे. जिसपर न्यायालय के आदेश के बाद शासन के जारी पत्र पर संज्ञान लेते हुए अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने उमेश मिश्रा को बर्खास्त किया है.

Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details