छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

सिंहदेव परिवार का एक और 'चिराग', राजनीति में आने को है तैयार - आदित्येश्वर सिंहदेव सरगुजा

स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के छोटे भाई के बेटे आदित्येश्वर सिंहदेव आगामी पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे.

aditeshwar singhdeo news sarguja
पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे आदित्येश्वर सिंहदेव

By

Published : Jan 5, 2020, 11:01 AM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

सरगुजा:प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर सिंहदेव, सरगुजा की राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं और इसी चुनाव आदित्येश्वर सिंहदेव अपनी किस्मत आजमाएंगे.

आदित्येश्वर सिंहदेव आगामी पंचायत चुनाव में आजमाएंगे अपनी किस्मत

'पहले मतदाताओं के बीच जाए आदित्येश्वर'
500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के वारिस आदित्येश्वर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं, लेकिन आदित्येश्वर के ताऊ यानी की पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का मानना है कि, 'आदित्येश्वर पहले मतदाताओं के बीच में जाएं और उनसे पूछें की क्या मतदाता चाहते हैं की वो चुनाव लड़ें? यदि लोगों की राय है तो अवश्य आदित्येश्वर को चुनाव लड़ना चाहिए.' सिंहदेव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, 'आदित्येश्वर समझदार हैं युवा हैं शिक्षित हैं, जो करेंगे सोच समझकर करेंगे'

सिंहदेव की राह चल रहे आदित्येश्वर
वहीं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म खरीद चुके आदित्येश्वर का कहना है कि, 'वो अपने बड़े ताऊ यानी की मंत्री टीएस सिंहदेव की इच्छा पर पहले क्षेत्र में जाकर लोगों की राय ले रहे हैं, अगर लोगों का साथ मिला तो जरूर चुनाव लड़ेंगे.' हालांकि आदित्येश्वर पंचायती राज्य व्यवस्था से खासे प्रभावित हैं और उनका मानना है कि लोगों से सीधे जुड़कर काम करने का इससे अच्छा और कोई साधन नहीं है इसलिए वो राजनीति में आना चाहते हैं.

Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details