छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / city

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला, 8 अधिकारी हुए इधर से उधर

रायपुर में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है. 8 अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं.

By

Published : Oct 22, 2021, 2:26 PM IST

Updated : Oct 22, 2021, 3:44 PM IST

State Administrative Service officers transferred in Chhattisgarh
राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची

संतन देवी जांगड़े विशेष कर्मचारी बोर्ड सरगुजा के उपायुक्त

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े को विशेष कर्मचारी बोर्ड सरगुजा का उपायुक्त बनाया गया है. पद्मिनी भोई, एडिशनल कलेक्टर दुर्ग और अश्विनी देवांगन सीईओ जिला पंचायत दुर्ग बनाये गए हैं.

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की सूची

वहीं अभिषेक अग्रवाल, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर, सूर्यकिरण तिवारी, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी, नूतन कुमार कवर, सीईओ जिला पंचायत कोरबा, मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर कोरबा पदस्थ किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.

Last Updated : Oct 22, 2021, 3:44 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details