छत्तीसगढ़

chhattisgarh

COVID-19 UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना से पांचवी मौत, एक्टिव केस 850 के पार

By

Published : Jun 8, 2020, 7:23 AM IST

Updated : Jun 9, 2020, 3:30 AM IST

latest update on covid19 in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कोविड19 अपडेट

03:24 June 09

छत्तीसगढ़ में 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान

छत्तीसगढ़ में देर रात तक कोरोना वायरस के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. सरगुजा 10, मुंगेली 9, रायगढ़ 6, जांजगीर 5, बिलासपुर 4, सूरजपुर 2 और जशपुर में 1 कोरोना मरीज मिला है. वहीं 27 मरीज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. साथ ही छत्तीसगढ़ में अब कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 858 है. 

22:32 June 08

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत हुई है. एम्स रायपुर में महिला का इलाज चल रहा था. छत्तीसगढ़ में कोरोना से यह पांचवी मौत है.

17:49 June 08

कोरिया में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

कोरिया में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. अब तक जिले में कुल 45 मरीज मिल चुके है और एक्टिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है. 

15:26 June 08

राजनांदगाव में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

राजनांदगांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 28 मरीज की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है. जिन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है. मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है. 

13:34 June 08

आज मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज

छत्तीसगढ़ में आज अभी तक 11 कोरोना पॉजिटिव के मिलने की पुष्टि हुई है. इसमें बलौदाबाजार से 7, रायपुर से 5, कोरबा से 3, कोरिया जांजगीर से 2-2 और बिलासपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. 

10:49 June 08

देखिए कोरोना वायरस संक्रमितों के जिलेवार आंकड़े

जिला  एक्टिव केस डिस्चार्ज मौत  कुल केस
 दुर्ग      30  10  1 41
राजनांदगांव  51  1  0 52 
बालोद                     22  19  0 41 
बेमेतरा                   13  8  0 21
कवर्धा   62  13  0 75 
रायपुर  70  9  1 80
धमतरी  5  0
बलौदाबाजार  89  13  0  102
महासमुंद  57  0  0  57
गरियाबंद  6  4  0  10
बिलासपुर  73  25  1  99
रायगढ़  34  12  0  46
कोरबा   74  34  0  108
जांजगीर-चांपा  41  16  0  57
मुंगेली  34  52  0  86
गौरेला-पेंड्रा मरवाही  3  0  0  3
सरगुजा 7  7  0  14
कोरिया 33  5  0  38
सूरजपुर  4  7  0  11
बलरामपुर  14  8  0  22
जशपुर  72  6  0  78
जगदलपुर  2  0  1  3
कांकेर  10  11  0  21

07:11 June 08

छत्तीसगढ़ सरकार ने मरीजों को डिस्चार्ड करने की पॉलिसी को किया रिवाइज

रायपुर: सरकार ने मरीजों को डिस्चार्ज करने की पॉलिसी को रिवाइज किया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने रुख को मजबूत करने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि ICMR ने चिकित्सा संसाधनों के बेहतर उपयोग की योजना तैयार की है. उन्होंने कहा कि रोगियों को उनके लक्षणों के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा. जिन रोगियों में हल्के लक्षण हैं, उन्हें 10 दिनों तक क्वॉरेंटाइन किया जाएगा और 7 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन की सलाह दी जाएगी.

06:14 June 08

COVID-19 UPDATE: छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. प्रदेश में अब तक 1 हजार 073 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. प्रदेश में फिलहाल 850 एक्टिव केसेज हैं और 266 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. रविवार देर रात प्रदेश में कोरोना के 76 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. वहीं प्रदेश में अब कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 5 पहुंच गया है.                        

Last Updated : Jun 9, 2020, 3:30 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details