रायपुर: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise Duty) घटा दिया है. जिससे डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9 रुपये 50 पैसे सस्ता हो गया है. छत्तीसगढ़ में डीजल के दाम में 6 रुपये 90 पैसे से 7 रुपये 43 पैसे की कमी आई है. पेट्रोल में 8 रुपये 60 पैसे से 9 रुपये 16 रुपये की गिरावट आई है. तेल के दामों में एक्साइज ड्यूटी घटाने से आम लोगों को काफी राहत मिली है. रायपुर में पेट्रोल का रेट (Raipur Petrol Price)₹ 102.44 (-9.01) रुपये प्रति लीटर है. डीजल का रेट (Raipur Diesel Price today )₹ 95.42 (-7.42) रुपये प्रति लीटर है. बिलासपुर में पेट्रोल का रेट (Bilaspur Petrol Price) ₹ 103.14 (-9.01) रुपये प्रति लीटर है. डीजल का रेट (Bilaspur Diesel Price today) ₹ 96.12 (-7.42) रुपये प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है. (Chhattisgarh Fuel price)
छत्तीसगढ़ के जिलों में पेट्रोल डीजल के दाम (Chhattisgarh Petrol Diesel Price )
जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) | जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
अंबिकापुर | ₹ 103.58 (-9.01) | ₹ 96.55 (-7.42) | कांकेर | ₹ 103.67 (-9.01) | ₹ 96.63 (-7.43) |
बीजापुर | ₹ 101.63 (-9.16) | ₹ 87.64 (-6.90) | कवर्धा | ₹ 103.42 (-9.01) | ₹ 96.39 (-7.42) |
बिलासपुर | ₹ 103.14 (-9.01) | ₹ 96.12 (-7.42) | कोरबा | ₹ 102.12 (-9.01) | ₹ 95.11 (-7.42) |
दंतेवाड़ा | ₹ 106.07 (-9.02) | ₹ 99.01 (-7.42) | महासमुंद | ₹ 102.68 (-9.02) | ₹ 95.66 (-7.42) |
धमतरी | ₹ 103.06 (-9.02) | ₹ 96.03 (-7.43) | नारायणपुर | ₹ 104.86 (-9.02) | ₹ 97.81 (-7.43) |
दुर्ग | ₹ 102.76 (-9.01) | ₹ 95.73 (-7.43) | रायगढ़ | ₹ 103.41 (-9.01) | ₹ 96.38 (-7.43) |
जगदलपुर | ₹ 105.27 (-9.02) | ₹ 98.21 (-7.43) | राजनांदगांव | ₹ 103.22 (-9.02) | ₹ 96.19 (-7.43) |
जांजगीर | ₹ 102.65 (-9.02) | ₹ 95.63 (-7.43) | सूरजपुर | ₹ 104.07 (-8.60) | ₹ 97.04 (-7.01) |
जशपुर | ₹ 104.34 (-9.02) | ₹ 97.31 (-7.42) | रायपुर | ₹ 102.44 (-9.01) | ₹ 95.42 (-7.42) |
Petroleum Price Cut: एक्साइज ड्यूटी घटी, पेट्रोल 9.5 व डीजल 7 रुपये सस्ता, सिलेंडर पर सब्सिडी
ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव