रायपुर:छत्तीसगढ़ मेंकोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है. पॉजिटिविटी दर 1.30 प्रतिशत है. प्रदेश में हुए 7948 सैंपलों की जांच में 25 जिलों में सिर्फ 103 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले. किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई. प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीज की संख्या 750 है. सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज 115 दुर्ग में है. रायपुर में 95, राजनांदगांव में 54 एक्टिव मरीज है. गुरुवार को दुर्ग में सबसे ज्यादा 22 कोरोना मरीज मिले. सरगुजा में 11, बेमेतरा में 9 मरीज मिले. chhattisgarh corona update today
छत्तीसगढ़ के जिलों में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या
जिला | एक्टिव मरीज | जिला | एक्टिव मरीज |
दुर्ग | 115 | रायगढ़ | 24 |
रायपुर | 95 | कोरबा | 8 |
राजनांदगांव | 54 | जांजगीर चांपा | 19 |
बालोद | 36 | सरगुजा | 57 |
बेमेतरा | 37 | जशपुर | 19 |
धमतरी | 39 | कांकेर | 13 |
बलौदा बाजार | 21 | नारायणपुर | 27 |
महासमुंद | 30 | गौरेला पेंड्रा मरवाही | 12 |
बिलासपुर | 15 | बस्तर | 6 |
भारत में कोरोना:भारत में 6 सितंबर तक कोरोना के 5,910 नए मामले सामने आए. संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,62,445 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 53,974 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Health Ministry) की तरफ से अपडेटेड आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बताया गया है कि संक्रमण के चलते 16 और मरीजों के जान गंवाई है.