छत्तीसगढ़

chhattisgarh

Breaking News: गौरेला पेंड्रा मरवाही: तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 135 श्रद्धालु घायल

By

Published : Dec 23, 2021, 6:25 AM IST

Updated : Dec 23, 2021, 4:08 PM IST

chattisgarh breaking news december 2021
छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबर

16:06 December 23

गौरेला पेंड्रा मरवाही: तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 135 श्रद्धालु घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना में 135 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. अमरकंटक से वापसी के दौरान बस बंजारी घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सभी श्रद्धालु खैरागढ़ और मदनपुर के रहने वाले हैं. घायलों को इलाज के लिए रतनपुर औऱ कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

15:50 December 23

रायगढ़ में हाइवा ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत

रायगढ़ के कोतरा रोड पर क्रिकेट खेल रहे तीन युवकों को हाइवा ने कुचल दिया है. दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया

15:19 December 23

राजनांदगांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मतगणना परिसर में मचाया हंगामा

राजनांदगांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मतगणना परिसर में हंगामा मचाया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ फोड़ किया है और कुर्सियां फेंकी है. सभी वार्ड नंबर 4 में दोबारा काउंटिंग की मांग कर रहे हैं. खैरागढ़ नगर पालिका परिषद की मतगणना का मामला है.

15:06 December 23

बिरगांव: कांग्रेस-19, बीजेपी-10, जेसीसीजे- 4 सीट पर जीत

बिरगांव नगर निगम: कांग्रेस - 19 जीते, बीजेपी- 10 जीते, जेसीसीजे- 4 जीते - 1 में आगे, निर्दलीय- 5 जीते - 1 आगे, टोटल - 40 सीट

15:01 December 23

रायगढ़ में निकाय चुनाव के नतीजे , 11 सीटों पर कांग्रेस ने लहराया परचम

रायगढ़ में निकाय चुनाव के नतीजे

कांग्रेस ने 11 सीटों पर किया कब्जा. बीजेपी को तीन सीटों पर ही मिल पाई जीत. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार हुए विजयी

वार्डवार विजयी प्रत्याशियों के नाम

1. कमलकांत निराला (निर्दलीय)

2. कमला किशोर निराला (कांग्रेस)

3. किरण नंदू मल्होत्रा (कांग्रेस)

4. मयूरेश केशरवानी (भाजपा)

5. शांति मालाकार (कांग्रेस)

6. रामकुमार यादव लंबू (कांग्रेस)

7. सुनील यादव (कांग्रेस)

8. शुभम वाजपेयी (कांग्रेस)

9. अमित तिवारी (भाजपा)

10. रामनाथ सिदार (कांग्रेस)

11. सरिता शंकर चंद्रा (कांग्रेस)

12. गीता महेंद्र थवाईत (कांग्रेस)

13. सत्येंद्र बरगाह (भाजपा)

14. संगीता सिंह ठाकुर (कांग्रेस)

15. सोनी अजय बंजारे (कांग्रेस)

14:41 December 23

बिरगांव: रिटर्निंग ऑफिसर के सामने बेहोश हुआ प्रत्याशी

बिरगांव: रिटर्निंग ऑफिसर के सामने बेहोश हुआ प्रत्याशी. मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बेहोश हुआ निर्दलीय प्रत्याशी. रिकाउंटिंग की मांग करते हुए वोट काउंट में गड़बड़ी का लगाया आरोप. वार्ड क्रमांक 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी पिताम्बर. रिकाउंटिंग की भी मांग कर रहा था प्रत्याशी. रिटर्निंग ऑफिसर के सामने बेहोश हुआ प्रत्याशी

14:24 December 23

चरौदा: कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों की जीत, 4 में बीजेपी ने जमाया कब्जा

चरौदा निगम में कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों की जीत, 4 में बीजेपी ने जमाया कब्जा, एक में निर्दलीय की हुई जीत, अब तक केवल 11 वार्डों के ही आए नतीजे

14:07 December 23

चरौदा चुनाव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

चरौदा चुनाव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र हरपाल की हुई जीत. रविंद्र हरपाल ने बीजेपी के कमल तांडी को 45 वोट से हराया.

14:05 December 23

बिलासपुर उपचुनाव: संजय गांधी नगर वार्ड 29 से कांग्रेस की जीत

बिलासपुर उपचुनाव: संजय गांधी नगर वार्ड 29 से कांग्रेस की जीत. कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 2085 वोट से जीते. भाजपा के प्रत्याशी राजेश रजक को मिले केवल 749 वोट.

13:59 December 23

बिरगांव: कांग्रेस-15, बीजेपी-9 सीट जीती

बिरगांव नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 15 सीट जीती और 4 सीट पर आगे, बीजेपी ने 9 सीट जीती और 1 सीट पर आगे, जेसीसीजे ने 3 सीट जीती और 2 सीट पर आगे, निर्दलीय 3 सीट पर जीते और 3 सीट पर आगे चल रहे हैं.

13:55 December 23

राजनांदगांव उपचुनाव: कांग्रेस की चन्द्रकला देवांगन जीतीं

नगर निगम राजनांदगांव उपचुनाव में कांग्रेस की चन्द्रकला देवांगन जीतीं. नगर निगम के वार्ड नम्बर 17 में कांग्रेस का कब्जा.

13:53 December 23

बिलासपुर- संजय गांधी नगर वार्ड 29 से कांग्रेस की जीत

बिलासपुर- संजय गांधी नगर वार्ड 29 से कांग्रेस की जीत. कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 1967 वोट से जीते. भाजपा के प्रत्याशी राजेश रजक को मिले केवल 748 वोट.

कांग्रेस -2834, बीजेपी -749, निर्दलीय -41, नोटा -30, निरस्त -70

13:43 December 23

धमतरी: करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

धमतरी: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

आरोपी मयंक सोनकर को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

महानदी एडवायजरी चिटफंड कंपनी ने की करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी

आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल 3 एटीएम कार्ड और पैन कार्ड जब्त

3 आरोपियों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

13:41 December 23

भिलाई चरोदा निगम में बीजेपी के दो प्रत्याशियों की जीत

भिलाई चरोदा निगम में बीजेपी के दो प्रत्याशियों की जीत. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी मारी बाजी. वार्ड 10 में बीजेपी प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया. 24 में बीजेपी प्रत्याशी सत्य प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रमा शंकर वर्मा को हराया. वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रकुमार हरपाल ने बीजेपी प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हराया. कांग्रेस खेमे में नाराजगी. रिकॉर्डिंग की कर रहे मांग.

13:37 December 23

बिलासपुर: वार्ड 29 के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

बिलासपुर: वार्ड 29 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी शेख असलम ने जीत दर्ज की.

13:35 December 23

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में कांग्रेस की बढ़त. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू. कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी राजीव भवन में पहुंचेंगे.

13:22 December 23

बिरगांव नगर निगम : वार्ड नंबर 8 पर बीजेपी, वार्ड 29 में कांग्रेस की जीत

बिरगांव नगर निगम : वार्ड नंबर 8 हरी ठाकुर वार्ड से बीजेपी ज्ञानेश्वरी मिर्जा 311 वोट से जीते, वार्ड 22 से जेसीसीजे के प्रत्याशी अश्वनी चांदरे की जीत, वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस के रियाज खान जीते.वार्ड क्रमांक 26 वीरनारायण सिंह वार्ड से जोगी कांग्रेस की सरोज कुर्रे विजयी. वार्ड क्रमांक 31 शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के एवज देवांगन विजयी.

13:18 December 23

रिसाली नगर निगम: कांग्रेस-भाजपा 16-16 सीट पर आगे, निर्दलीय-8 सीट पर आगे

रिसाली नगर निगम: पहले राउंड की गिनती समाप्त, पहले राउंड में कांग्रेस-16,भाजपा-16,निर्दलीय-8 पर आगे

13:16 December 23

भिलाई पहले राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 30 सीट पर आगे

भिलाई: पहले राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस - 30 आगे, भाजपा - 27 आगे, निर्दलीय - 13 सीट पर आगे

13:13 December 23

भिलाई चरौदा निगम में कांग्रेस को बढ़त, 22 सीटों पर आगे

भिलाई चरौदा निगम में पहले राउंड की मतगणना में अधिकृत घोषणा. कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त. कांग्रेस 22 सीटों पर आगे तो बीजेपी ने 14 वार्डों पर बनाई बढ़त. 3 वार्डों में निर्दलीय आगे. वार्ड 14 में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला. सीएम बघेल के वार्ड 18 में युवा प्रत्याशी अभिषेक वर्मा भारी मतों से आगे चल रहे हैं. निवर्तमान महापौर चंद्रकांता मांडले कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं.

13:11 December 23

जामुल नगर पालिका परिषद चुनाव के नतीजे

जामुल नगर पालिका परिषद: वार्ड-6 से संजय दशहरे कांग्रेस जीते. वार्ड 9 से सीमा अरविंद यादव बीजेपी से जीते. वार्ड 10 रामप्यारी वर्मा बीजेपी से जीते. वार्ड 11 ईश्वर सिंह बीजेपी से जीते वार्ड 12 सुनीता चनेवार कांग्रेस से जीते. वार्ड 14 रामदुलार साहू कांग्रेस से जीते. वार्ड 15 के राजू निर्दलीय जीते. वार्ड 17 दुर्गा वैष्णव कांग्रेस जीते. वार्ड 19 बीजेपी से अहिल्या यादव जीते

13:07 December 23

बिरगांव नगर निगम : बीजेपी का खुला खाता

बिरगांव नगर निगम : बीजेपी का खुला खाता, बिरगांव के वार्ड क्रमांक 20, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड से भाजपा के शकुन देवेश्वर साहू विजयी

12:58 December 23

रायगढ़: वार्ड क्रमांक 9 से रंजना पटेल की जीत

रायगढ़: वार्ड क्रमांक 9 से रंजना पटेल 22 वोट से जीतीं. वार्ड क्रमांक 25 से सपना सिदार 205 वोट से जीतीं.

12:50 December 23

बिरगांव: वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस की जीत

बिरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 7 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से कांग्रेस के कृपाराम निषाद विजयी.

12:45 December 23

बिलासपुर: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा

बिलासपुर: तेज रफ्तार कार का कहर

चार लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत, अन्य घायल

घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

सीपत थाना क्षेत्र के कुली में हुई घटना

कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

12:41 December 23

लुधियाना के कोर्ट परिसर में धमाका

लुधियाना के कोर्ट परिसर में धमाका

12:36 December 23

बिरगांव: 3 वार्ड में कांग्रेस की जीत

बिरगांव वार्ड क्रमांक 19 माधवराव सप्रे वार्ड से कांग्रेस से आनंद मोहन सिंह जीते. बिरगांव अब तक तीन वार्डों में कांग्रेस जीती

12:34 December 23

बेमेतरा: नगर पंचायत मारो में कांग्रेस को बहुमत

बेमेतरा: नगर पंचायत मारो में कांग्रेस को बहुमत. वार्ड 1 - भाजपा, वार्ड 2 - कांग्रेस, वार्ड 3 - कांग्रेस, वार्ड 4 - कांग्रेस, वार्ड 5 - कांग्रेस, वार्ड 6 - भाजपा, वार्ड 7 - भाजपा, वार्ड 8 - कांग्रेस

वार्ड 09 - भाजपा, वार्ड 10 - कांग्रेस, वार्ड 11 - कांग्रेस, वार्ड 12 - भाजपा, वार्ड 13 - कांग्रेस, वार्ड 14 - कांग्रेस, वार्ड 15 - निर्दलीय

12:32 December 23

बैकुंठपुर:वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी ने टॉस से की जीत हासिल

अनिल खटीक कांग्रेस के प्रत्याशी ने टॉस से जीत हासिल की. बैकुंठपुर नगरपालिका के 4 नंबर वार्ड के हैं प्रत्याशी.

12:30 December 23

बिरगांव: वार्ड क्रमांक 2 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से कांग्रेस की जीत

बिरगांव: वार्ड क्रमांक 2 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से कांग्रेस के उबारन दास बंजारे विजयी.

12:26 December 23

शिवपुर चरचा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा

शिवपुर चरचा: वार्ड क्रमांक 6 निर्दलीय रामकली पाल जीतीं. वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के अरुण कुमार जायसवाल जीते. वार्ड क्रमांक 8 भाजपा के संजय कुमार जीते. वार्ड क्रमांक 9 भाजपा के निरूपा की जीत. वार्ड क्रमांक 10 लाल मोहम्मद कांग्रेस से जीते. वार्ड क्रमांक 13 भाजपा के राजेश सिंह जीते. वार्ड क्रमांक 14 निर्दलीय कुमुत मिश्रा की जीत. वार्ड क्रमांक 15 कांग्रेस से प्रदीप तिवारी की जीत.

12:24 December 23

बैकुंठपुर निकाय चुनाव के नतीजे

बैकुंठपुर: वार्ड क्रमांक 1 भाजपा के भानुपाल जीते

वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस के सुनील गुप्ता जीते

वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस के मनीष कुमार सिंह जीते

वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस के धीरज शिवहरे जीते

वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस के आशीष यादव जीते

वार्ड क्रमांक 10 फिरोज खान कांग्रेस से जीते

वार्ड क्रमांक 12 नविता शिवहरे भाजपा से जीतीं

वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेस के अंकित गुप्ता जीते

वार्ड क्रमांक 14 कांग्रेस की साधना जायसवाल जीतीं

वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के अवधेश नारायण जीते

वार्ड क्रमांक 16 कांग्रेस की अन्नपुर्णा सिंह जीतीं

वार्ड क्रमांक 17 भाजपा से साधना गुप्ता जीतीं

वार्ड क्रमांक 18 कांग्रेस के ललित सिंह जीते

वार्ड क्रमांक 19 भाजपा की रीमा जायसवाल की जीत

वार्ड क्रमांक 20 से निर्दलीय संजय जायसवाल जीते

12:23 December 23

शिवपुर चरचा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा

शिवपुर चरचा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा.15 सीटो में से 8 सीटों पर कांग्रेस की हुई जीत. 5 सीटों पर भाजपा की जीत. दो वार्डों में निर्दलियों की हुई जीत. कोरिया की दोनों नगरीय निकाय सीटों पर कांग्रेस की जीत

12:15 December 23

चंद्रकांता मांडले कांग्रेस प्रत्याशी से 164 वोट से पीछे

नगर निगम भिलाई चरोदा की निवर्तमान महापौर चंद्रकांता मांडले अपने वार्ड क्रमांक 31 देवबलोदा से निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की भारतीय राम सूर्यवंशी से 164 वोट से पीछे चल रहीं हैं.

12:11 December 23

भिलाई : वार्ड 60, 37 में कांग्रेस आगे

भिलाई नगर के वार्ड 60, सेक्टर 05 से पहले राउंड में कांग्रेस के नीरज पाल 276 मत से और वार्ड 37 में कांग्रेस के मोहम्मद मन्नान 154, वार्ड 07 से कांग्रेस के आदित्य सिंह 150 वोट से आगे चल रहे हैं. वार्ड 05 से कांग्रेस के संदीप निरंकारी 08 मत से पीछे चल रहे हैं

12:09 December 23

खैरागढ़ नगरपालिका: 10 सीट पर भाजपा, 9 सीट पर कांग्रेस आगे

खैरागढ़ नगरपालिका परिषद मतगणना: 20 वार्डों की गिनती जारी, भाजपा-10 सीटों पर आगे, कांग्रेस-9 सीटों पर आगे

12:04 December 23

बिरगांव निकाय चुनाव: वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू जीते

बिरगांव निकाय चुनाव: दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू विजयी.

11:44 December 23

बिरगांव निकाय चुनाव: कांग्रेस 19 सीट पर आगे

बिरगांव निकाय चुनाव: कांग्रेस 19 सीट पर आगे, बीजेपी 9 सीट पर आगे, जनता कांग्रेस 8 सीट पर आगे, निर्दलीय 4 सीट में आगे

11:42 December 23

कांकेर: नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस की एकतरफा जीत

कांकेर: नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस की एकतरफा जीत, 10 सीट पर कांग्रेस की जीत, 4 सीट पर भाजपा जीती , 1 सीट पर काउंटिंग अभी भी जारी. कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, भाजपा के कार्यकर्ता मतगणना स्थल से निकले.

11:36 December 23

बिरगांव नगर निगम के रुझान

बिरगांव नगर निगम के रुझान. कांग्रेस 15 में आगे, भाजपा 8 वार्ड में आगे, जनता कांग्रेस 8 वार्ड में आगे, निर्दलीय 5 वार्ड में आगे

11:35 December 23

भिलाई चरोदा निगम में पहले राउंड के डाक मतपत्रों की गिनती पूरी

भिलाई चरोदा निगम में पहले राउंड के डाक मतपत्रों की गिनती पूरी. 40 वार्डों में 27 में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, 13 में बीजेपी आगे, पहले राउंड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, वार्ड 11 में कांग्रेस प्रत्याशी 29, वार्ड 13 में कांग्रेस 51, वार्ड 35 में कांग्रेस 175 मतों से आगे. भाजपा 74, निर्दलीय 12 वोट, वार्ड-37 में 700 वोट से कांग्रेस आगे

11:17 December 23

रायगढ़: पहले राउंड की मतगणना पूरी

रायगढ़: पहले राउंड की मतगणना पूरी. रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 से बीजेपी प्रत्याशी श्रवण सिदार को 535 मत, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पटेल को 471 मत, असलम 67, सुरेश को 12, श्रवण ध्रुव को 1 वोट मिले. वार्ड-25 से बीजेपी प्रत्याशी रश्मि वर्मा 353, सपना सिदार कांग्रेस प्रत्याशी 646, निर्दलीय प्रत्याशी सरस्वती 70.

11:07 December 23

बैकुंठपुर: 20 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

बैकुंठपुर नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा लगभग तय. 20 सीटों में से 11 पर कांग्रेस कब्जा. 4 सीटों पर भाजपा.

11:05 December 23

उतई नगर पंचायत के वार्ड 5 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीते

दुर्ग : उतई नगर पंचायत के वार्ड 5 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर की हुई जीत. कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को निर्दलीय ने हराया .

10:53 December 23

भिलाई चरोदा निगम में सभी 40 टेबलों के मतपत्रों की छंटनी पूरी

भिलाई चरोदा निगम में सभी 40 टेबलों के मतपत्रों की छंटनी पूरी. मतपत्रों की छंटनी पूरी होने के बाद अब पहले राउंड की मतगणना की जाएगी शुरू. 40 वार्डों में कुल 147 प्रत्याशी हैं. कांग्रेस-बीजेपी के 40-40 प्रत्याशी और 67 प्रत्याशी निर्दलीय हैं.

10:45 December 23

बीजापुर: निकाय चुनाव परिणाम

बीजापुर: भैरमगढ़ में 15 में 10 कांग्रेस, भोपालपटनम में 15 में से 15 सीट कांग्रेस की हुई जीत

10:43 December 23

आमदी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस की जीत

आमदी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी घनानंद ने की जीत दर्ज, बीजेपी के निर्मला कोसरिया को 39 मतों से हराया, बीजेपी के प्रत्याशी को 183 एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 222 वोट मिले

10:37 December 23

बिलासपुर: दो राउंड के बाद मतगणना की स्थिति

बिलासपुर: दो राउंड के बाद मतगणना की स्थिति

कांग्रेस 935

भाजपा 187

निर्दलीय 10

कांग्रेस की लीड 748

नोटा में पड़े वोट निर्दलीय प्रत्याशी से ज्यादा हैं.

10:29 December 23

बीजापुर: भोपालपटनम नगरपंचायत चुनाव परिणाम

बीजापुर: भोपाल पटनम नगरपंचायत चुनाव परिणाम

वार्ड न.01 सुकना तलांडी ( कांग्रेस)

वार्ड नं 02 अरुण कोरम (कांग्रेस)

वार्ड नं 03 सुनीता ऐटटी (कांग्रेस)

वार्ड नं 04 रिंकी कोरम ( कांग्रेस )

वार्ड नं 05 पार्वती गौतम ( कांग्रेस)

वार्ड नं 06 विजय लक्ष्मी वासम ( कांग्रेस)

वार्ड नं 07 शेख रज्जाक ( कांग्रेस)

वार्ड नं 08 नीरज सोनकर ( कांग्रेस)

वार्ड नं 09 विजार खान ( कांग्रेस)

वार्ड नं 10 आशा आत्मकुरी ( कांग्रेस)

वार्ड नं 11 संतोष बोरे ( कांग्रेस )

वार्ड नं 12 डी शशिकला ( कांग्रेस)

वार्ड नं 13 सपना (कांग्रेस)

वार्ड नं 14 रविन्द्र पेरमल ( कांग्रेस)

वार्ड न 15 अरुण वासम (कांग्रेस)

रायपुर: 6 में कांग्रेस आगे, 4 में भाजपा आगे, 2 में जनता कांग्रेस आगे

बेमेतरा: थान खम्हरिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अफसाना करीम बेग ने 60 वोट से जीत दर्ज की.

कुल मत -314, कांग्रेस-184, भाजपा-124, निर्दलीय-04, अवैध मत-02

कोरिया: नगरीय निकाय बैकुंठपुर के नतीजों का रुझान आना शुरू, 6 वार्डों में कांग्रेस आगे, 3 में बीजेपी और 01 में निर्दलीय आगे, 20 वार्डों में मतणगना हो रही है.

10:20 December 23

नगर पंचायत नरहरपुर चुनाव: 11 सीट में कांग्रेस को बढ़त

नगरपंचायत नरहरपुर चुनाव: 11 सीट में कांग्रेस को बढ़त. 4 में बीजेपी को बढ़त. वार्ड नंबर 2, 10, 6, 14 में बीजेपी को बढ़त

10:16 December 23

रायपुर: भाजपा और जेसीसीजे का हंगामा

रायपुर: 11 और 22 नम्बर वार्ड की मत पेटी पहले से खुली होने की बात पर भाजपा और जनता कांग्रेस का हंगामा

बीजापुर: भैरमगढ़ में 10 वार्ड में कांग्रेस ,भोपालपटनम 12 वार्ड में कांगेस आगे

10:08 December 23

सूरजपुर: 15 वार्डों में 11 वार्ड में कांग्रेस की जीत लगभग तय

सूरजपुर: 15 वार्डों में 11 वार्ड में कांग्रेस की जीत लगभग तय, भाजपा दो पर जीती,,दो वार्डों पर निर्दलीय का कब्जा

10:07 December 23

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी शांति ठाकुर जीतीं

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी शांति ठाकुर जीतीं. 4 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कांति मरकाम को हराया

10:04 December 23

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2021 रिजल्ट

सूरजपुर: प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव के शरुआती रुझान आना शुरू, कांग्रेस 3 वार्डों में आगे और भाजपा एक वार्ड में

15 वार्डों में 11 वार्ड में कांग्रेस लगभग जीत के कगार पर, भाजपा दो पर जीती, दो वार्डों पर निर्दलीय का कब्जा

नगरपंचायत नरहरपुर चुनाव: 10 वार्ड पर कांग्रेस आगे ,5 वार्ड पर भाजपा को बढ़त, 15 वार्ड के लिए चल रही काउंटिंग

बीजापुर: भैरमगढ़ से वार्ड नम्बर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी ध्रुव साय कुपाल और 9 से भाजपा प्रत्याशी संजय नेताम की जीत लगभग तय

09:58 December 23

धमतरी: कुरूद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

धमतरी: कुरूद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत, 159 मतों से विजय हुए कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम साहू, भाजपा के प्रकाश चनवानी को भारी मतों से हराया, कुरूद में दमदार जीत के जश्न का माहौल, नगर पंचायत कुरूद के वार्ड 01 के लिए हुआ था उपचुनाव

बिरगांव निगम : 6 वार्ड में कांग्रेस को बढ़त, 4 में जोगी कांग्रेस को बढ़त, 1-1 में बीजेपी और निर्दलीय को बढ़त, शेष वार्डों में छंटनी का कार्य जारी.

कोरिया: शिवपुर चरचा में दो राउंड की गिनती होगी, जबकि बैकुंठपुर में एक ही राउंड की गिनती की जाएगी. दोनों ही नपा के मतपत्रों की गिनती हुई शुरू.

बेमेतरा (मारो): वार्ड 4 ,5,8,12,13,14 में कांग्रेस को बढ़त, वार्ड नम्बर में 6 में भाजपा को बढ़त

बिलासपुर: वार्ड 29 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर मतगणना शुरू. मतपत्रों की छंटाई के साथ ही बंडल बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू. मतपत्रों की गणना से ही कांग्रेस की बढ़त.

09:24 December 23

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने किसान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

09:21 December 23

दुर्ग : निकाय के 920 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतगणना शुरू

दुर्ग : निकाय के 920 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा आज, 20 दिसंबर को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. डाकमत पत्रों की गिनती शुरू. भिलाई नगर निगम के 440 बूथ की गिनती कल्याण कॉलेज, रिसाली नगर निगम के 214 बूथों की गिनती शासकीय स्कूल में, चरोदा नगर निगम के 170 बूथों के लिए खूबचन्द बघेल कॉलेज और जामुल नगर पालिका परिषद के 92 बूथों की गिनती शासकीय स्कूल में हो रही. चारों निकायों के लिए अलग-अलग मतगणना. जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम.

06:06 December 23

Breaking news

वाराणसी: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दस दिन में दूसरी बार पीएम मोदी का वाराणसी दौरा

Last Updated : Dec 23, 2021, 4:08 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details