छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / city

भारी बारिश से किसानों को नुकसान, भाजपा ने किसानों के लिए खोला मोर्चा

Raipur latest news रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेशभर में हो रही अति वर्षा के कारण धान का फसल खराब होने पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि "भाजपा किसान मोर्चा अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर एक ही दिन सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी."

By

Published : Oct 16, 2022, 8:38 PM IST

BJP Kisan Morcha submit memorandum to all district
भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक

रायपुर:राजधानी रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित (BJP Kisan Morcha submit memorandum to all district) की गई. भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हाल ही में बने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू भी उपस्थित रहे. इसके साथ ही तमाम प्रदेश भर के कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में आने वाले चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाई गई. Raipur latest news

भाजपा किसान मोर्चा सभी जिला कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन:भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा "प्रदेशभर में हो रही अति वर्षा के कारण धान का फसल पूरी तरह से चौपट होने लगा है. प्रदेश का किसान बहुत ही चिंतित है. भाजपा किसान मोर्चा आने वाले दिनों में भाजपा किसान मोर्चा अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर एक ही दिन सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी."

यह भी पढ़ें:Weather Today Chhattisgarh: अगले तीन चार दिनों में छत्तीसगढ़ से हो सकती है मानसून वापसी की घोषणा

भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा तैयार:भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा "आने वाला समय किसान मोर्चा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा. किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में फिर सरकार बनने जा रही है. इस सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details