WEATHER UPDATE: जशपुर में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा - छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान.

छत्तीसगढ़ का मौसम
रायपुर:छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से रुक-रुककर हुई बारिश ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है. राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों के अधिकतम और न्यूनतमतापमान में गिरावट दर्ज की गई है.रायपुर और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17 और 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. प्रदेश में जशपुर और अंबिकापुर शहर सबसे ठंडा है. जशपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना जताई है. शनिवार रात को दुर्ग में हल्की बूंदाबांदी हुई है.
छत्तीसगढ़ का मौसम
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 28°C | 17°C |
बिलासपुर | 28°C | 16°C |
दुर्ग | 28°C | 16°C |
अंबिकापुर | 26°C | 13°C |
कोरबा | 28°C | 16°C |
बस्तर | 28°C | 15°C |
रायगढ़ | 28°C | 17°C |
बलौदाबाजार | 28°C | 17°C |
राजनांदगांव | 28°C | 16°C |
जशपुर | 23°C | 12°C |
धमतरी | 28°C | 17°C |
महासमुंद | 28°C | 17°C |
बेमेतरा | 28°C | 16°C |