छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / city

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आरक्षक ने सहकर्मियों को दिया श्रेय - दुर्ग जिले के आरक्षक अश्विनी कुमार सिंह

दुर्ग जिले के आरक्षक अश्विनी कुमार सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है. जिसे लेकर उन्होंने अपने सहयोगियों और सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

constable awarded with the President medal gave credit to his durg colleagues
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आरक्षक ने सहकर्मियों को दिया श्रेय

By

Published : Aug 19, 2022, 3:21 PM IST

Updated : Aug 19, 2022, 5:44 PM IST

दुर्ग : देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस (azadi ka amrit mahotsav) के मौके पर प्रधान आरक्षक अश्विनी कुमार सिंह (head constable ashwini kumar singh of durg) को विशिष्ट सेवा के लिए रायपुर पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) के हाथों राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. दुर्ग जिले से तीन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान किया गया. ट्रैफिक एसपी विश्वास चंद्राकर, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार द्विवेदी, जिला विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अश्विनी कुमार सिंह को सम्मान मिला.

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आरक्षक ने सहकर्मियों को दिया श्रेय

पुलिस विभाग और सीएम को बधाई :अश्विनी सिंह राष्ट्रपति पदक ( President medal to durg constable Ashwini Singh) दिए जाने पर पुलिस विभाग के सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रपति पदक के लिए 2010 से हर साल नामांकन जा रहा था. अधिकारियों ने जो भी कार्य मुझे सौंपा था उसे बखूबी निभाया था. इसी के कारण ही मुझे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. दुर्ग जिले से मेरे साथ एडिशनल एसपी विश्वास चंद्राकर और उप निरीक्षक राजकुमार द्विवेदी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं.

सेवा पदक से विभूषित किये जाने वाले अधिकारियों के नाम -पुलिस वीरता पदक : मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर, अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर वर्तमान निरीक्षक जिला सरगुजा, महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर, सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक वर्तमान उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर, शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर, शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर, शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव, डॉ.अभिषेक पल्लव (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, राम अवतार पटेल, सउनि वर्तमान उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा, डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर वर्तमान कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ, बघेरा- दुर्ग, हजारी लाल मौर्य, सउनि वर्तमान उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा, सुक्कू राम नुरेटी, उप निरीक्षक वर्तमान निरीक्षक जिला नारायणपुर, बलराम उसेण्डी, उप निरीक्षक वर्तमान निरीक्षक जिला नारायणपुर, राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव, हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, राजनांदगांव



विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक : संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

ये भी पढ़ें -छत्तीसगढ़ के वीर पुलिसकर्मियों को सीएम भूपेश ने किया सम्मानित


सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक : सुन्दरराज पी पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, वर्तमान पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग, रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव, जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर, एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग

Last Updated : Aug 19, 2022, 5:44 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details