बिहार

bihar

'तू मेरी जान है राधा' गाने पर थिरकीं महिलाएं, मसौढ़ी के गांधी मैदान में गोवर्धन महोत्सव का आयोजन

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 15, 2023, 7:19 AM IST

Etv Bharat

मसौढ़ी: राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के गांधी मैदान में गोवर्धन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसे लेकर देर शाम को कृष्ण लीला और रासलीला कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान पटना से पहुंचे कई गायक-गायिकाओं ने श्रीकृष्ण की बांसुरी के गानों से भक्तीमय महौल कर दिया. जिसके साथ ही वहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं झूम उठी. इस दौरान डांस करते हुए हर कोई कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया, श्री कृष्णा राधे की भक्ति में हर तरफ सराबोर दिखी. देर शाम तक गांधी मैदान में कृष्ण भक्ति की लहर में लोग झूमते रहे. हर कोई राधे कृष्ण के गानों पर भाव विभोर दिखें, पूरा माहौल कृष्णामय हो गया. गोवर्धन महोत्सव के दौरान हर कोई कृष्ण भक्ति में लीन रहा. चारों तरफ श्री राधे कृष्ण के जयकारे के साथ पूरा माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा. दरअसल गांधी मैदान मसौढ़ी में देर रात तक गोवर्धन महोत्सव के दौरान कृष्ण लीला का आयोजन किया गया. उसे दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई और हर कोई कृष्ण भक्ति में झुमते नजर आए, सभी ने खुल के डांस किया.

पढ़ें-Chitragupta Puja 2023: कर्मों का लेखा-जोखा करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त

ABOUT THE AUTHOR

...view details