बेतिया:नरकटियागंज में दुर्गा पूजा मेले के बाद सोमवार को नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों और तालाबों में किया गया. इस दौरान उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई.
बेतिया: शांतिपूर्ण माहौल में की गई मां दुर्गा की विदाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - बेतिया में मां दुर्गा का विसर्जन
बेतिया में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की विदाई की गई. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही. वहीं चुनाव आयोग के निर्देशों का भी पालन किया गया.
मां दुर्गा की विदाई
नदी में किया गया विसर्जन
ढोल-ताशा पर भक्त झूमते गाते नगर के भिन्न-भिन्न मार्गों से होकर मां दुर्गा के साथ अन्य भगवान की प्रतिमाओं की एक साथ जुलूस निकालते हुए नदी और तालाबों में विसर्जित किया गया.
चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन
विसर्जन के दौरान पुलिस बल मौजूद रही. कड़ी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन किया गया. हालांकि विदाई के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों को देखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की विदाई की गई.