पश्चिमी चंपारण:बिहार के पश्चिमी चंपारण में आदिवासियों में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति (Elected President Draupadi Murmu) बनने के बाद काफी उत्साह है. जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में ग्रामीण रंग, गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. वहीं आदिवासी समुदाय के लोग सुबह से ही अपने पारम्परिक लोक नृत्य झमटा और झूमर गाकर जश्न मना रहे हैं. देश में पहली बार एक आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासियों में काफी खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें-यशवंत सिन्हा बनाम द्रौपदी मुर्मू: भारत के सांसदों, विधायकों ने 15वें राष्ट्रपति के लिए किया मतदान
बिहार के आदिवासियों में उत्साह:नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च स्थान पर चुने जाने की खुशी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीमाई क्षेत्रों में बसे लाखों आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के सर्वोच्च पद पर आसीन होने की खुशी में पारम्परिक लोकनृत्य और लोकगीत झूमर (Schedule Tribe Happy For Draupadi Murmu In West Champaran) और झमटा गाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं. बिहार आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव का कहना है कि पहली बार आदिवासी समाज के महिला को राष्ट्रपति बनाया जाना अपने आप में गौरव की बात है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बीजेपी के नेताओं और सहयोगी पार्टियों के जनप्रतिनिधि जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट देकर राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू को पहुंचाया है. उन्हें भी धन्यवाद देते हैं. वहीं अगला विश्व आदिवासी दिवस को इस जीत पर द्रौपदी मुर्मू को समर्पित रहेगा.