बिहार

bihar

By

Published : Nov 12, 2020, 10:29 PM IST

ETV Bharat / state

शेखपुरा: ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक दीपावली महोत्सव का किया आयोजन

शेखपुरा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक दीपावली महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान दीपावली पर्व की महत्ता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी.

sheikhpura
ब्रह्माकुमारी बहन

शेखपुरा: शहर के सदर अस्पताल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय केंद्र में धूमधाम से आध्यात्मिक दीपावली उत्सव मनाया गया. जिसमें बेगूसराय सेंटर की संचालिका बहन कंचन भी शामिल रही. इस दौरान महोत्सव में उपस्थित लोगों को मेडिटेशन और दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई.

सेंटर में मेडिटेशन क्लास
इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा सेंटर की संचालिका बहन अन्नू ने बताया कि बेगूसराय सेंटर की संचालक लोगों को मेडिटेशन क्लास कराती हैं. इसके साथ ही धूमधाम से मनाए जाने वाले दीपावली पर्व की महत्ता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी.

विभिन्न प्रकार की झांकियां
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गयी. जिसमें देवी लक्ष्मी के रूप में खुशी कुमारी थीं. इस अवसर पर बहन कीर्ति, बहन रीता, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details