समस्तीपुर:लोकसभा उपचुनाव से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज पासवान ने चुनाव जीत लिया है. सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई थी. जिसमें प्रिंस राज ने सुबह से ही बढ़त बना रखी थी. वहीं, समस्तीपुर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. इस कॉलेज के सभी गेटों पर सशस्त्र सुरक्षा बल और पुलिस की तैनाती की गई थी.
LIVE UPDATE
- लोजपा के प्रिंस राज की हुई जीत, औपचारिक घोषणा बाकी.
- 14वें राउंड की मतगणना समाप्त , लोजपा को 262531 और कांग्रेस को 198439 .
- कुछ राउंड की गिनती शेष बची है.
- समस्तीपुर- 11वें राउंड की मतगणना के बाद लोजपा को 2,10,369 और कांग्रेस को 1,56,063 और नोटा को 14,317 वोट मिले.
- समस्तीपुर: 10वें राउंड की मतगणना समाप्त.
- लोजपा को 1,92,296 और कांग्रेस को 1,44,207 वोट मिले.
- लोजपा को मिले 137491 वंही कांग्रेस 98150 वोट.
- सातवें राउंड में लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार से 39341 मतों से आगे चल रहे हैं.
- समस्तीपुर - छठे राऊंड की मतगणना समाप्त.
- लोजपा को 1,17,424 वहीं कांग्रेस को 82,741 जबकि नोटा को 7,068 वोट मिले.
- तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म.
- कांग्रेस के अशोक कुमार को 28,865 वोट मिले.
- लोजपा प्रिंस राज को 58,299 वहीं कांग्रेस को 40,823 मत, नोटा को 3,928 वोट
- लोजपा के प्रिंस राज को 38,828 मत मिले.
- समस्तीपुर में दूसरे चरण की मतगणना समाप्त.
- समस्तीपुर में पहले चरण की मतगणना समाप्त.
- कांग्रेस के अशोक कुमार को मिले 14,777 वोट.
- लोजपा के प्रिंस राज को 19,407 वोट मिले.
- 10,000 वोटों से प्रिंस राज आगे चल रहे हैं.
- समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना शुरू.
- लोजपा के प्रिंस राज आगे चल रहे हैं
- कांग्रेस के अशोक राम पीछे हैं
- इस लोकसभा के सभी 6 विधानसभा को लेकर अलग अलग सेंटर बनाये गए हैं.
- जंहा 14 राउंड की होगी गिनती
- पहले बैलेट पेपर की होगी मतगणना.
- समस्तीपुर लोकसभा सीट को लेकर 8 बजे से शुरू होगी मतगणना.
- समस्तीपुर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने वाले एनडीए नेता और लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के कारण ही ये सीट खाली हुई थी. जिसके बाद उपचुनाव हो रहे हैं. इस बार चुनावी मैदान में उनके बेटे प्रिंस राज पासवान का सामना कांग्रेस नेता डॉ. अशोक राम से हुआ है.
8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
इस लोकसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों ने नामंकन पत्र भरा था. वहीं, 8 प्रत्याशियों के नमांकन हो पाया और 3 का नामांकन रद्द कर दिया गया. सभी 8 उम्मीदवारों में कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार, लोजपा के प्रिंस राज के अलावा सूरज कुमार दास, अनामिका, शशिभूषण दास, निर्दोष कुमार, विद्यानंद राम स्वतंत्र तो युवा क्रांतिकारी पार्टी से रंजू देवी का नामांकन हो पाया.