बिहार

bihar

ETV Bharat / state

पटना: महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा

इस मौके पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही घर में सुख-शांति की भी कामना की. इस पर्व को लेकर बाढ़ के दूसरे हिस्सों में और गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ देखी गई.

By

Published : May 22, 2020, 12:00 PM IST

पूजा
पूजा

पटना:देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच बाढ़ में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की. सुबह से ही वट वृक्ष के नीच महिलाओं की भीड़ जुटने लगी. भारी तादाद में पहुंची महिलाओं ने पूजा-पाठ की और पति की लंबी आयु की कामना की.

महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई. सभी महिलाएं नए परिधान में सजकर वट वृक्ष के नीचे जमा हुईं. बालों में वट का पता लगाकर वट वृक्ष की पूजा-पाठ की. बाढ़ के जेल परिसर के सामने यह पूजा का आयोजन किया गया. यहां पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा पाठ करती नजर आईं.

वट-सावित्री की पूजा

वहीं, कई पंडित भी लोगों को सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाते नजर आए. हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखा गया. महिलाएं धार्मिक अनुष्ठान में जमकर हिस्सा लेते हुए लॉकडाउन के नियमों को दरकिनार कर दिया.

पूजा करती महिलाएं

जगह-जगह देखी गई महिलाओं की भीड़
इस मौके पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही घर में सुख-शांति की भी कामना की. इस पर्व को लेकर बाढ़ के दूसरे हिस्सों में और गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ देखी गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details