पटना:बिहार के कई जिलों में बाढ़ के डर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरंभगा और सीतामढ़ी के तराई वाले इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. महानंदा, कमला बलान, कोसी और बागमती नदियां उफान पर बह रही हैं. तो वहीं कुछ नदियां खतरे के निशान से ही काफी नीचे बह रही हैं. साथ ही गंगा के बढ़ते जलस्तर से भी लोगों में डर समाया हुआ है.
बागमती, गंडक, कमला बलान, कोसी और बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर - बिहार में नदियों का जलस्तर
गंगा नदी का जलस्तर साहिबगंज में खतरे के निशान से अब केवल 92 सेंटीमीटर और फरक्का में 27 सेंटीमीटर नीचे है. वहीं, घाघरा नदी का जलस्तर दरौली में खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर है.
पटना
15 जुलाई को बिहार में प्रमुख नदियों का जलस्तर इस प्रकार से रहा
- गंगा नदी का जलस्तर साहिबगंज में खतरे के निशान से अब केवल 92 सेंटीमीटर और फरक्का में 27 सेंटीमीटर नीचे है
- घाघरा नदी का जलस्तर दरौली में खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर है
- गंडक नदी का जलस्तर डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 136 सेंटीमीटर ऊपर है
- बागमती नदी का जलस्तर ढेंग ब्रिज में खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर, रुन्नीसैदपुर में 296 सेंटीमीटर और बेनीबाद में 79 सेंटीमीटर ऊपर है. जबकी हायाघाट में 56 सेंटीमीटर अभी नीचे है
- अधवारा समूह नदी का जलस्तर कमतौल में खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर है
- कमला बलान नदी का जलस्तर झंझारपुर में खतरे के निशान से 147 सेंटीमीटर और जयनगर में 11 सेंटीमीटर ऊपर है
- कोसी नदी का जलस्तर बलतारा में खतरे के निशान से 169 सेंटीमीटर ऊपर है
- महानंदा नदी का जलस्तर ढेंगरा घाट में खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर और झावा में 87 सेंटीमीटर ऊपर है
- परमान नदी का जलस्तर अररिया में खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर है
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है
जगह का नाम | खतरे का निशान | अभी की स्थिति |
बक्सर | 60.32 | 53.33 |
दीघाघाट | 50.45 | 48.32 |
गांधी घाट | 48.60 | 47.42 |
हाथीदह | 41.76 | 40.51 |
मुंगेर | 39.33 | 36.93 |
भागलपुर | 33.68 | 31.80 |
कहलगांव | 31.09 | 30.40 |
फरक्का | 22.25 | 21.98 |
(सभी मीटर में)
14 जुलाई को बिहार में प्रमुख नदियों का जलस्तर इस प्रकार से रहा
- गंडक नदी का जलस्तर डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर है
- बागमती नदी का जलस्तर ढेंगब्रिज में खतरे के निशान तक पहुंच चुका है. वहीं, बेनीबाद में 79 सेंटीमीटर ऊपर है.
- महानंदा नदी ढेंगराघाट में 111 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है.
- कमला बलान नदी का जलस्तर झंझारपुर में खतरे के निशान से 250 सेंटीमीटर ऊपर है. वहीं जयनगर में खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर है
Last Updated : Jul 18, 2020, 3:49 AM IST