बिहार

bihar

ETV Bharat / state

झारखंड RJD में जान फूंकने रांची जा रहे लालू के लाल, ये है तेजस्वी का प्लान

झारखंड आरजेडी में जान फूंकने के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रांची जा रहे हैं. दोपहर एक बजे वे पटना से रांची के लिए रवाना होंगे. पढ़ें पूरी खबर...

By

Published : Sep 18, 2021, 5:55 AM IST

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ( RJD Chief Lalu Yadav ) के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) दो दिवसीय दौरे पर आज रांची जाएंगे. तेजस्वी के रांची जाने का मुख्य उद्देश्य आरजेडी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है.

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव आज दोपहर साढे तीन बजे वे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां पर उनको आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे. उसके बाद वे आरजेडी नेताओं से मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें-21-22 सितंबर को लगेगी RJD की पाठशाला, कार्यकर्ताओं को सिखाए जाएंगे सियासी दांव पेंच

दूसरे दिन यानी 19 सितंबर को वे सुबह 11 बजे से कार्निवाल हॉल में झारखंड के सभी 24 जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पहले अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची जाते थे, लेकिन पहली बार वे कार्यकर्ताओं से मिलने रांची जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव झारखंड आरजेडी में जान फूंकने के लिए हर महीने रांची आएंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स देंगे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे. 'तेजस्वी चला आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत झारखंड आरजेडी मिशन-2024 पर काम करेगी.

ये भी पढ़ें-तेज प्रताप के साथ राजद का नया 'खेल', अब सद्भावना मैच के पोस्टर से किया आउट

बता दें कि एकीकृत बिहार में आरजेडी का पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा और देवघर समेत बिहार की सीमा से लगे कई इलाके में खासा प्रभाव था, लेकिन वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी का झारखंड में खाता तक नहीं खुला था. 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी का सिर्फ एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता चतरा से चुनाव जीतने में सफल रहे. सत्यानंद भोक्त इस वक्त हेमंत सरकार में मंत्री हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details