बिहार

bihar

ETV Bharat / state

71वें गणतंत्र दिवस पर संजय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण - flag hosting in patna BJP office

बिहार की 8 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने को लेकर संजय जायसवाल ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के आठ सम्मानित व्यक्तियों को पद्मश्री दिया जा रहा है.

Sanjay Jaiswal hoisted flag in patna
71 वें गणतंत्र दिवस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया झंडा तोलन

By

Published : Jan 26, 2020, 12:37 PM IST

पटना:देशभर में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया. जिसमें बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. झंडोत्तोलन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाया. साथ ही गणतंत्र दिवस को लेकर सभी देश और राज्यवासियों को बधाई दी.

'सभी को स्वतंत्र रहने का अधिकार'
संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी व्यक्तियों को स्वतंत्र रहने का अधिकार दिया गया है. संविधान में हमारे लोकसभा और राज्यसभा का जो अधिकार दिया गया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए. वहीं बिहार के 8 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने को लेकर संजय जायसवाल ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य के आठ सम्मानित व्यक्तियों को पद्मश्री दिया जा रहा है.

देखें ये रिपोर्ट


बिहार के इन लोगों को मिलेगा सम्मान
बता दें आज बिहार के 8 विभूतियों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा उसको लेकर पूरे बिहार में खुशी की लहर है.

  • जॉर्ज फर्नांडीज ,लोकसेवा (पद्मा विभूषण)
  • शांति राय मेडिकल (पद्मश्री)
  • शांति जैन आर्ट (पद्मश्री)
  • श्याम सुंदर शर्मा आर्ट (पद्मश्री)
  • वशिष्ठ नारायण सिंह साइंस एंड इंजीनियरिंग( पद्मश्री)
  • सुजोय कुमार गुहा साइंस एंड इंजीनियरिंग (पद्मश्री)
  • विमल कुमार जैन सोशल वर्कर( पद्मश्री)
  • रामजी सिंह सोशल वर्क( पद्मश्री)

ABOUT THE AUTHOR

...view details