बिहार

bihar

By

Published : Jan 17, 2020, 8:48 PM IST

ETV Bharat / state

महंगाई पर राबड़ी का तंज, कहा- 'बाजार में अईसन आग लागल बा की गरीब के जियल मुहाल हो गईल बा'

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया. राबड़ी के मुताबिक इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है. इस सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है, ऊपर से सरकार नागरिकता छीनने का षड्यंत्र कर रही है.

patna
पूर्व सीएम राबड़ी देवी

पटनाःपूर्व सीएम राबड़ी देवी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं. राबड़ी भोजपुरी में ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. शुक्रवार को पूर्व सीएम ने ट्वीट कर एक बार फिर केंद्र सरकार की विफलताओं पर निशाना साधा. देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सीएए सहित कई मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा.

राबड़ी देवी ने ट्वीटर कर लिखा, 'महंगाई, बेरोजगारी जनता के कमर तोड़ देलस. बाजार में अईसन आग लागल बा की गरीब के जियल मुहाल हो गईल बा. हर जीनीस के भाव पांच से दस गुणा बढ़ गईल बा. जनता के पास जिये खातिर खरिदारी करे के पईसा नईखे. ऊपर से गरीब के नागरिकता छिने के षड्यंत्र हो रहल बा. एह लड़ाई में हम रउआ सबके साथ बानी.'

राबड़ी के निशाने पर सीएम नीतीश
बता दें कि राबड़ी देवी सीएए पर केंद्र सरकार को समर्थन देने और एनआरसी के विरोध को लेकर सीएम नीतीश कुमार की खिंचाई कर चुकी हैं. इससे पहले ट्वीट कर राबड़ी ने लिखा, 'समुचा देश CAA, NRC, NPR के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा. एक ओर सदन में एह बिल के समर्थन करता अउरू दूसर ओर बिल के लागू ना होखे के बात कहता. ई केकरा के मूर्ख बनावतारन. जनता सब जानता। ईन कर दूधारी तलवार के कुन्द करे के विचार जनता बना लेले बा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details