पटना: तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Price In Bihar) जारी कर दिए हैं. बिहार की राजधानी पटना, गया, दरभंगा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, भागलपुर और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है. हालांकि, दाम में स्थिरता होने से आम जनता को राहत मिली है. 18 मार्च को बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार में पेट्रोल 107.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
यह भी पढ़ें -Petrol Diesel Price Today: बिहार में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें जारी, जानिए क्या है आज आपके शहर में रेट
वहीं, राजधानी पटना की बात करें तो यहां तेल के दामों में उछाल आया है. पटना में पेट्रोल 106.44 रुपये और डीजल 91.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई जिलों में मामूली वृद्धि हुई है, तो वहीं कई जिलों में राहत भी मिली है. जो कुछ इस प्रकार है.
कुछ जिलों/शहरों में पेट्रोल के दाम
जिला/शहर | पेट्रोल की कीमत |
दरभंगा | 106.58 ₹/L |
भागलपुर | 107.32 ₹/L |
पूर्णिया | 107.60 ₹/L |
गया | 106.84 ₹/L |
मुजफ्फरपुर | 106.77 ₹/L |
समस्तीपुर | 106.17 ₹/L |
वैशाली | 106.36 ₹/L |
मधुबनी | 107.28 ₹/L |
भोजपुर | 106.89 ₹/L |
सिवान | 107.48 ₹/L |
किशनगंज | 108.66 ₹/L |
कुछ जिलों/शहरों में डीजल के दाम
जिला/शहर | डीजल की कीमत |
दरभंगा | 91.70 ₹/L |
भागलपुर | 92.40 ₹/L |
पूर्णिया | 92.66 ₹/L |
गया | 91.97 ₹/L |
मुजफ्फरपुर | 91.88 ₹/L |
समस्तीपुर | 91.32 ₹/L |
वैशाली | 91.52 ₹/L |
मधुबनी | 92.36 ₹/L |
भोजपुर | 92.01 ₹/L |
सिवान | 92.56 ₹/L |
किशनगंज | 93.65 ₹/L |