पटना:रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia Crisis) के बीच कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. बीते दिन ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसका असर भारत में भी पड़ सकता है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज उछाल हो सकता है. हालांकि, तेल कंपनियों ने शनिवार (26 फरवरी) को पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Price In Bihar) जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई जिलों में मामूली वृद्धि हुई है, तो वहीं कई जिलों में राहत भी मिली है.
यह भी पढ़ें -रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ेगा सीधा असर
बिहार में 26 फरवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9 और 8 पैसे की गिरावट आई है. शनिवार को बिहार में पेट्रोल 107.62 था, जो घटकर 107.53 रुपये हो गया. वहीं, डीजल 92.68 से घटकर 92.60 रुपये हो गया. राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट आयी है. पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 106.15 रुपये और डीजल 27 पैसे बढ़कर 91.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
कुछ जिलों/शहरों में पेट्रोल के दाम
जिला/शहर | पेट्रोल की कीमत |
दरभंगा | 106.61 ₹/L |
भागलपुर | 106.98 ₹/L |
पूर्णिया | 107.44 ₹/L |
गया | 106.84 ₹/L |
मुजफ्फरपुर | 106.85 ₹/L |
समस्तीपुर | 106.06 ₹/L |
वैशाली | 106.43 ₹/L |
मधुबनी | 107.23 ₹/L |
भोजपुर | 106.85 ₹/L |
सिवान | 107.32 ₹/L |
किशनगंज | 108.09 ₹/L |
कुछ जिलों/शहरों में डीजल के दाम
जिला/शहर | डीजल की कीमत |
दरभंगा | 91.73 ₹/L |
भागलपुर | 92.08 ₹/L |
पूर्णिया | 92.51 ₹/L |
गया | 91.62 ₹/L |
मुजफ्फरपुर | 91.96 ₹/L |
समस्तीपुर | 91.22 ₹/L |
वैशाली | 91.57 ₹/L |
मधुबनी | 92.31 ₹/L |
भोजपुर | 91.98 ₹/L |
सिवान | 92.42 ₹/L |
किशनगंज | 93.12 ₹/L |