बिहार

bihar

अब जापान में भी पढ़ा जाएगा फणीश्वरनाथ रेणु का मैला आंचल

By

Published : Jan 14, 2022, 11:05 PM IST

प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का उपन्यास अब जापान में भी पढ़ा जाएगा. जापान के ओसाका युनिवर्सिटी में इसका लोकार्पण किया गया है. पढ़ें पूरी खबर.

फणीश्वरनाथ रेणु का उपन्यास मैला आंचल
फणीश्वरनाथ रेणु का उपन्यास मैला आंचल

पटना:प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु (Phanishwar Nath Renu) का उपन्यास मैला आंचल (Maila Aanchal) अब जापान में भी पढ़ा जाएगा. जापान के ओसाका युनिवर्सिटी में इसका लोकार्पण किया गया है. विश्व हिंदी दिवस के मौके पर मैला आंचल का जापानी भाषा में अनुवाद का लोकार्पण किया गया. मैला आंचल के जापानी अनुवाद का लोकार्पण जापान विश्वविद्यालय के मिनोह सेम्बा कैंपस में किया गया.

ये भी पढ़ें-'कथा सम्राट' रेणु की 45वीं पुण्यतिथि पर जानें उनसे जुड़ी अनसुनी कहानियां

पूर्णिया के रहने वाले फणीश्वरनाथ रेणु का प्रसिद्ध उपन्यास मैला आंचल के जपानी अनुवाद का लोकार्पण विश्व हिंदी दिवस के मौके पर किया गया. बता दें कि प्रसिद्ध उपन्यास मैला आंचल के पाठक भारत समेत दुनिया भर में हैं.

ये भी पढ़ें-पूर्णिया: जन्म शताब्दी पर तेज हुई फणीश्वरनाथ रेणु को भारत रत्न देने की मांग

ऐसी ही विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करेंETV BHARAT APP

ABOUT THE AUTHOR

...view details