बिहार

bihar

ETV Bharat / state

धूमधाम से मनाया गया मां मरियम का जन्मदिन, बोले श्रद्धालु- पूरे विश्व की मां है मरियम

रविवार को मां मरियम का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान गिरजाघर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया. जन्मदिन में हजारों श्रद्धालुओं ने आकर गिरजाघर में प्रार्थना की. वहीं गिरजाघर के फादर एंड्रोथम्भी ने मां मरियम की मूर्ति के पास प्रार्थना की और मन्नतें मांगी.

By

Published : Sep 8, 2019, 4:46 PM IST

धूमधाम से मनाया गया मां मरियम का जन्मदिन

पटना: राजधानी में मां मरियम का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. जन्मदिन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मां मरियम से प्रार्थना की. मान्यता है कि मां मरियम ईसाई धर्म के भगवान यीशु की मां थी. उन्होंने अपने इकलौटे बेटे को दुनिया की रक्षा के लिए भेंट कर दिया.

पूरे विश्व की मां है मरियम

मां मरियम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
प्रदेश के बाढ़ अनुमंडल के गिरजाघर में रविवार को मां मरियम का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान गिरजाघर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया. जन्मदिन में हजारों श्रद्धालुओं ने आकर गिरजाघर में प्रार्थना की. वहीं गिरजाघर के फादर एंड्रोथम्भी ने मां मरियम की मूर्ति के पास प्रार्थना की और मन्नतें मांगी. इसको लेकर गिरजाघर की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें पुरुष, महिला सहित बच्चों ने भी हिस्सा लिया. मान्यता है कि मां मरियम यीशु मसीह की मां का नाम था. जो खुदाबंद की मां या मुकद्दस कुमारी मरियम भी कहलाती है. उनसे जुड़ी कहानियां नये नियम की किताब में बताए गए हैं.

गिरजाघर में की गई सजावट

'विश्व की मां है मरियम'
सेंत जोसेफ हाई स्कूल सिस्टर की प्रिंसिपल सिस्टर दीपिका ने बताया कि हमारा ये त्योहार देश के हर कोने में मनाया जाता है. मरियम सिर्फ ईसाई धर्म की ही नहीं पूरे विश्व की मां है. वह ईश्वर की चुनिंदा हस्ती थीं. उन्होंने ईश्वर को जन्म दिया. उनके ही आर्शीवाद से हम जिंदा हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details