बिहार

bihar

ETV Bharat / state

राजेंद्र नगर कामख्या कैपिटल एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें कैंसिल, जानें क्या है वजह

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. आज बुधवार को चलनेवाली कैपिटल एक्सप्रेस कल सुबह में कटिहार में ही रोक दी जाएगी. इसके अलावा भी कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट..

By

Published : Feb 23, 2022, 9:29 PM IST

कई ट्रेनें कैंसिल
कई ट्रेनें कैंसिल

पटनाः आप अगर ट्रेन से सफर करते हैं, तो एक जरूरी खबर आपको जानना जरूरी है. आज यानी बुधवार की रात राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वाली 13248 राजेंद्र नगर-कामाख्या एक्सप्रेस को कल सुबह कटिहार में ही रोक दिया जाएगा. ट्रेन उससे आगे नहीं जाएगी. कटिहार से कामाख्या के बीच इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है. इसी तरह 24 और 25 फरवरी को कामाख्या से राजेंद्र नगर टर्मिनल के लिए चलने वाली 13247 कैपिटल एक्सप्रेस कैंसिल (Capital Express Cancelled) रहेगी. इसके अलावा भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! नए साल में शुरू हो जाएगा जमालपुर रेल सुरंग से ट्रेनों का परिचालन

अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द ट्रेनेंः 1. 13247 कामाख्या-राजेन्द्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस 24 एवं 25 फरवरी, 2022. 2. 15656 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 23 फरवरी 2022 3. 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 27 फरवरी 2022 4. 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 5. 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 फरवरी 2022 6. 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 7. 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी 2022 8. 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 9. 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस 28 फरवरी 2022 10. 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 11. 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी 2022 12. 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 13. 19306 कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी 2022 14. 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस 23 फरवरी 2022 15. 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी 2022 16. 13282 राजेन्द्रनगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 26 फरवरी 2022 17. 13281 डिब्रूगढ-राजेन्द्रनगऱ एक्सप्रेस 28 फरवरी 2022

इस ट्रेन की रूट बदलीः23 फरवरी, 2022 को रांची से चलने वाली 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू बोगांईगांव-रंगिया-कामाख्या के रास्ते चलाई जायेगी.

इस ट्रेन का हुआ शॉर्ट टर्मिनेशनः 23 फरवरी, 2022 को राजेन्द्रनगर से खुलने वाली 13248 राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का आंशिक समापन कटिहार में किया जाएगा.

बता दें कि कई ट्रेनों के परिचालन भी रद्द (Many Trains Cancelled due to Non Interlocking Work) किए गए हैं. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करेंETV BHARAT APP


ABOUT THE AUTHOR

...view details