बिहार

bihar

ETV Bharat / state

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में पहले चरण की सीटों का हुआ ऐलान - आरजेडी

सीट बंटवारे के मुताबिक राजद 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 3, वीआईपी 3 और माले आरजेडी कोटे से एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By

Published : Mar 22, 2019, 4:19 PM IST

Updated : Mar 22, 2019, 6:31 PM IST

पटना: कई महीनों की मशक्कत के बाद आखिरकार महागठबंधन में उलझी गांठे सुलझ गई. महागठबंधन की सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के समझौते को सार्वजनिक किया गया. हालांकि, अभी सिर्फ पहले चरण की सीटों के उम्मीदवारों कीघोषणा की गई.

आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि बिहार से अगर कोई भी सीट राज्य सभा के लिए खाली होती है तो सबसे पहले आरजेडी कोटे से कांग्रेस के नेता राज्यसभा के सांसद बनेंगे.

सीट बंटवारे के मुताबिक राजद 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 3, वीआईपी 3 और माले आरजेडी कोटे से 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

बिहार के पहले चरण में होने वालेचार सीटों पर चुनाव को लेकर सीट और प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है.

  • गया- जीतन राम मांझी (हम पार्टी)
  • नवादा- विभा देवी, (आरजेडी)
  • जमुई- भुदेव चौधरी (रालोसपा)
  • औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद (हम पार्टी)

वहीं, दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है.

  • नवादा विधानसभा क्षेत्र- धीरेंद्र कुमार सिंह (हम पार्टी)
  • डिहरी विधानसभा क्षेत्र- मो. फिरोज हुसैन (आरजेडी)

महागठबंधन मेंशामिल पार्टियों की संभावित सीटें...

  • आरजेडी: 1.पाटलिपुत्र 2.वैशाली 3.हाजीपुर 4.महाराजगंज 5.सारण 6.सीवान 7.जहानाबाद 8.अररिया 9.बांका 10.भागलपुर 11.सीतामढ़ी12.मधुबनी 13.झंझारपुर 14.गोपालगंज 15.खगड़िया 16.नवादा 17.बक्सर 18.आरा 19.बेगूसराय 20. शिवहर
  • कांग्रेस: 1.किशनगंज 2.कटिहार 3.पूर्णिया 4.सुपौल 5.समस्तीपुर 6.सासाराम 7.वाल्मीकि नगर 8.पटना साहिब 9.मुंगेर
  • रालोसपा: 1.काराकाट 2.उजियारपुर 3.जमुई 4.मोतिहारी 5. एक अन्य
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा: 1.गया 2. नालंदा 3. औरंगाबाद
  • वीआईपी: 1.मुजफ्फरपुर 2.दरभंगा3.एक अन्य
  • शरद यादव (आरजेडी केटिकट पर): 1. मधेपुरा
  • वाम दल: 1.आरा (आरजेडी कोटे से)
Last Updated : Mar 22, 2019, 6:31 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details