बिहार

bihar

ETV Bharat / state

आज रतजगा है! चुनाव परिणाम से पहले नेताओं में बढ़ी बेचैनी, रातभर नहीं आएगी नींद

इस बार चुनावी समीकरण काफी बदले हुए हैं. पिछले चुनाव में जो पार्टियां अलग थी वो इस बार साथ होकर चुनाव लड़ी. इसीलिए 23 मई को चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं.

By

Published : May 22, 2019, 9:39 PM IST

तेजस्वीव यादव, राजद नेता

पटना: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 23 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर है. लोकतंत्र की लड़ाई के क्लाइमेक्स में अब बस कुछ ही देर रह गए हैं. बड़े नेताओं से लेकर पहली बार चुनाव लड़ रहे नेताओं को भी बुधवार रात नींद नहीं आएगी. नेताओं में खुद का भविष्य जानने को लेकर बेचैनी बढ़ गई है.

17वीं लोकसभा के गठन के लिए देशभर में 543 में से 542 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव कराए गए हैं. बिहार में भी 40 सीटों पर सभी 7 चरणों में मतदान हुए हैं. इस बार चुनावी समीकरण काफी बदले हुए हैं. पिछले चुनाव में जो पार्टियां अलग थी वो इस बार साथ होकर चुनाव लड़ी. इसीलिए 23 मई को चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं.

तेजस्वीव यादव, राजद नेता

किस सीट पर किस के बीच मुकाबला

  • जमुई: चिराग पासवान (एलजेपी), भूदेव चौधरी (आरएलएसपी)
  • औरंगाबाद: सुशील सिंह (बीजेपी), उपेंद्र प्रसाद (हम)
  • गया: जीतन राम मांझी (हम), विजय मांझी (जेडीयू)
  • नवादा: चंदन कुमार (एलजेपी), विभा देवी (आरजेडी)
  • बांका: जयप्रकाश नारायण यादव (आरजेडी), गिरिरधारी यादव (जेडीयू) और पुतुल देवी (निर्दलीय)
  • किशनगंज:महमूद अशरफ (जेडीयू), मो. जावेद (कांग्रेस) और अख्तरुल इमान (एआईएमआईएम)
  • कटिहार: तारिक अनवर (कांग्रेस), दुलाल चंद गोस्वामी (जेडीयू)
  • पूर्णिया: संतोष कुशवाहा (जेडीयू), उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
  • भागलपुर: शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (आरजेडी), अजय कुमार मंडल (जेडीयू)
  • खगड़िया: महबूब अली कैसर (एलजेपी), मुकेश सहनी (वीआईपी)
  • झंझारपुर: गुलाब यादव (आरजेडी), राम प्रीत मंडल (जेडीयू)
  • सुपौल:रंजीत रंजन (कांग्रेस), दिलेश्वर कमैत (जेडीयू)
  • अररिया: सरफराज आलम (आरजेडी), प्रदीप कुमार सिंह (बीजेपी)
  • मधेपुरा: राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (जाप), शरद यादव(आरजेडी), दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू)
  • दरभंगा: अब्दुल बारी सिद्दीकी (आरजेडी), गोपालजी ठाकुर (बीजेपी)
  • उजियारपुर: नित्यानंद राय (बीजेपी), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएसपी)
  • समस्तीपुर:रामचंद्र पासवान (एलजेपी), अशोक राम (कांग्रेस)
  • बेगूसराय: गिरिराज सिंह (बीजेपी), तनवीर हसन (आरजेडी), कन्हैया कुमार (सीपीआई)
  • मुंगेर: राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (जेडीयू), नीलम देवी (कांग्रेस)
  • मधुबनी:अशोक कुमार यादव (बीजेपी), बद्रीनाथ पूर्वे (वीआईपी), शकील अहमद (निर्दलीय)
  • मुजफ्फरपुर: अजय निषाद (बीजेपी), राजभूषण चौधरी 'निषाद' (वीआईपी)
  • सारण: राजीव प्रताप रुडी (बीजेपी), चंद्रिका राय (आरजेडी)
  • हाजीपुर: पशुपति पारस (एलजेपी), शिवचंद्र राम (आरजेडी)
  • सीतामढ़ी: अर्जुन राय (आरजेडी), सुनील कुमार 'पिंटू'
  • पूर्वी चंपारण: राधा मोहन सिंह (बीजेपी), आकाश सिंह (आरएलएसपी)
  • पश्चिमी चंपारण: डॉ. संजय जयसवाल (बीजेपी), ब्रजेश कुमार कुशवाहा (आरएलएसपी)
  • शिवहर: रमा देवी (बीजेपी), सैयद फैसल अली (आरजेडी)
  • वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह (आरजेडी), वीणा देवी (एलजेपी)
  • गोपालगंज: सुरेंद्र राम (आरजेडी), आलोक कुमार सुमन (जेडीयू)
  • सिवान: कविता सिंह (जेडीयू), हिना शहाब (आरजेडी)
  • महाराजगंज:जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बीजेपी), रणधीर सिंह (आरजेडी)
  • वाल्मीकिनगर: वैधनाथ प्रसाद महतो (जेडीयू), केदार पांडेय (कांग्रेस)
  • नालंदा:कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू), अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी (हम)
  • पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)
  • पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव (बीजेपी), मीसा भारती (आरजेडी)
  • आरा: आरके सिंह (बीजेपी), राजू यादव (सीपीआई माले)
  • बक्सर: अश्विनी चौबे (बीजेपी), जगदानंद सिंह (आरजेडी)
  • सासाराम: छेदी पासवान (बीजेपी), मीरा कुमार (कांग्रेस)
  • काराकाट:उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएसपी), महाबली सिंह (जेडीयू), घनश्याम तिवारी (सपा)
  • जहानाबाद: अरुण सिंह (आरएलएसपी. सेकुलर), चंद्रवेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जेडीयू), सुरेंद्र यादव (आरजेडी), चंद्रप्रकाश (लालू-राबड़ी मोर्चा)

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: जमुई, औरंगाबाद, गया, नवादा
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई:नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

2014 में किस सीट पर कौन जीता
16वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम को देखें तो एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहा था। बीजेपी ने सबसे अधिक 22 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद एलजेपी ने सबसे अधिक छह सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं, आरएलएसपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि आरजेडी को चार पर जीत हासिल हुई थी। जेडीयू के हिस्से दो और एनसीपी के हिस्से एक सीट आई.

भाजपा :आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, गया, झंझारपुर, मधुबनी, महाराजगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पश्चिम चम्पारण, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, सारण, सासाराम, शिवहर, सीवान, उजियारपुर व वाल्मिकीनगर.
लोजपा : हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, मुंगेर व खगड़िया
राजद: भागलपुर, बांका, अररिया व मधेपुरा
रालोसपा :काराकाट, सीतामढ़ी व जहानाबाद
जदयू: पूर्णिया व नालंदा
कांग्रेस : किशनगंज व सुपौल
एनसीपी : कटिहार

2014 में कितनी सीट पर कौन लड़ा

  • दल लड़े जीते
  • भाजपा 30 22
  • जदयू 38 02
  • राजद 27 04
  • रालोसपा 03 03
  • लोजपा 07 06
  • कांग्रेस 12 02
  • एनसीपी 01 01

ABOUT THE AUTHOR

...view details