बिहार

bihar

ETV Bharat / state

LJP के 33 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, पशुपति पारस के निर्देश पर नियुक्ति - prince raj

पशुपति कुमार पारस के आदेश के बाद लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने 33 जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

12499563
12499563

By

Published : Jul 18, 2021, 10:50 PM IST

पटनाःलोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज (Prince Raj) ने रविवार को प्रदेश के 33 जिलों में जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया. नए सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के आदेश पर पार्टी में बदलाव किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-...तो क्या RCP सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रखने के लिए JDU के संविधान में होगा संशोधन?

नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए लोजपा के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने संगठन का ढांचा मजबूत करने पर काम चल रहा है. अभी 33 जिलों की कमान तय हुई है, बाकी जिलों में भी जल्द ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी.

नए नियुक्त हुए जिलाध्यक्षों में बृजेश्वर राय को बगहा, पूर्वी चंपारण जिला के अध्यक्ष एडवोकेट नवल किशोर पांडे, पश्चिम चंपारण के मनजीत वर्मा, गोपालगंज के ब्रह्मदेव कुशवाहा, सारण के जितेंद्र सिंह जीतू, वैशाली के मनोज सिंह, मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार सिंह, सीतामढ़ी के सबीह अहमद, मधुबनी के प्रभात रंजन उर्फ रिंकू सिंह, सुपौल के अशोक यादव, सहरसा के आशुतोष झा, मधेपुरा के राजकुमार मेहता, अररिया के मजहर आलम, किशनगंज के अजीम खान, पूर्णिया के कंचन देवी, बेगूसराय के निशा कुमारी, और नवादा जिलाध्यक्ष के रूप में अभिमन्यु सिंह को नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढे़ं-PM के सर्वदलीय बैठक में चिराग पासवान सम्मिलित होंगे या नहीं संशय बरकरार

वहीं, नागेन्द्र सिंह को गया, राम अयोध्या वर्मा को अरवल, औरंगाबाद के सुनील कुमार सिंह, सासाराम के प्रमोद कुमार उर्फ मंटू गुप्ता, आरा के राजेश्वर सिंह, भभुआ के रामयश कुशवाहा, बक्सर के मृत्युंजय कुमार कुशवाहा, जमुई के नेपाली सिंह, पटना पूर्वी के राकेश कुमार नायक, पटना पश्चिमी के रामेश्वर यादव, नालंदा के राजू पासवान और समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष के रूप में विश्वनाथ पासवान को नियुक्त किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details