बिहार

bihar

प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर

By

Published : Nov 14, 2022, 11:01 PM IST

बिहार में सर्दी का मौसम शुरू हो रहा (Winter Season In Bihar) है. औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर....

प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट
प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट

पटना: प्रदेश में इन दिनों मौसम परिवर्तित (Bihar Weather Update) हो रहा है. ठंड की शुरुआत हो रही है. ऐसे में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच भारी अंतर देखने को मिल रहा है. बीते 24 घंटे की बात करे तो बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो खगड़िया में 30.1 डिग्री सेल्सियस (Highest maximum temperature in Khagaria) और भागलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें:बगहा में बदलते मौसम से परेशान हुए लोग, सामान्य रोगियों से 60 लोग ज्यादा बीमार

खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान: औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है .मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो विगत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई उल्लेखनीय बदलाव देखने को नहीं मिला है. मौसम आमतौर पर शुष्क और आसमान मुख्यतः साफ बना रहा. प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस खगड़िया और 30 डिग्री सेल्सियस भागलपुर में दर्ज किया गया.

सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा. वहीं 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ औसत न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. प्रदेश भर में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. जिनकी गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की है. जिसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क और आसमान साफ बने रहने की संभावना है.

दिन और रात के तापमान में कोई बड़ी बदलाव नहीं होगी. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं पूर्णिया जिला के एक या दो स्थानों पर हल्के दर्जे का कुहासा सुबह के समय छाए रहने की प्रबल संभावना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details