पटना : बिहार में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. यदि पिछले 48 घंटों में बढ़े आंकड़ों पर गौर करें तो ऐसा लगता है जैसे प्रवासी ने यहां नया संकट पैदा कर दिया है. एक-एक दिन में 50 से ज्यादा मरीजों का मिलना तो इसी ओर इशारा करता है. आइये आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि किस तरह मरीज बढ़ें हैं.
बढ़ते-घटते ग्राफ में बीते मई के दस दिन
तिथि | नए मामले | कुल मामले | नए जिले |
1 मई | 41 | 466 | कटिहार (30वां जिला) |
2 मई | 16 | 482 | |
3 मई | 35 | 517 | शिवहर (31वां जिला) |
4 मई | 12 | 529 | समस्तीपुर (32वां जिला) |
6 मई | 6 | 542 | |
7 मई | 6 | 548 | किशनगंज (33वां जिल) |
8 मई | 29 | 579 | सुपौल, सहरसा, खगड़िया (36 जिले) |
9 मई | 32 | 611 | मुजफ्फरपुर (37वां जिला) |
10 मई | 52 | 663 |