बिहार

bihar

ETV Bharat / state

कांग्रेस विधायक रामदेव राय के निधन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जताया शोक - Bachwara Legislative Assembly

dies
diesdies

By

Published : Aug 29, 2020, 10:11 AM IST

Updated : Aug 29, 2020, 11:44 AM IST

10:07 August 29

रामदेव राय ने कर्पूरी ठाकुर को सांसद के चुनाव में बेगूसराय से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की थी. 6 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक भी रहे.

बेगूसरायः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बछवारा विधायक रामदेव राय के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार प्रभारी श्री शक्ति सिंह गोहिल एवं  बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि रामदेव बाबू एक गांधीवादी नेता थे. उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

बता दें कि बछवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक रामदेव राय का आज 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पटना के निजी अस्पताल में कांग्रेस विधायक ने अंतिम सांस ली. कांग्रेस विधायक रामदेव राय का राजनीतिक इतिहास रहा है. इन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सांसद के चुनाव में बेगूसराय से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की थी. 6 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक भी रहे और एक बार निर्दलीय विधायक भी रहे.

  • कांग्रेस विधायक रामदेव राय का निधन
  • बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा के थे विधायक
  • पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 81 वर्ष के थे रामदेव राय
  • रामदेव राय का रहा है राजनीतिक इतिहास
  • रामदेव राय ने कर्पूरी ठाकुर को सांसद के चुनाव में बेगूसराय से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की थी.
Last Updated : Aug 29, 2020, 11:44 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details